बेगमगंज रेंजर अरविंद अहिरवार को 5 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस ने रंगे
*जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला रायसेन*
हाथों पकड़ा,
फरियादी शकील पठान की शिकायत पर हुई धरपकड़ की कार्यवाही
रायसेन। वनरेंजर बेगमगंज के रेंजर अरविंद अहिरवार को
भोपाल लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार को लगभग शाम साढ़े छह बजे पांच हजार की घूस लेते हुए धरदबोचा । इस रिश्वतखोरी की खबर फैलते ही अफरातफरी का माहौल बना रहा। बेगमगंज थाने के सब इंस्पेक्टर संदीप पंवार ने इस रिश्वतकांड का खुलासा किया।
बताया जा रहा है फरियादी शकील पठान से 6 माह पुराने मामले में 10 हजार में मामला सुलझाने का तय हुआ था । बुधवार की शाम वादे के मुताबिक 5 हजार रुपये देने थे। तभी
भोपाल लोकायुक्त पुलिस टीम मामले की कर रही जांच ।वही 6 महीने पहले शकील पठान के यहाँ पर वन विभाग की टीम ने छापेमारी कार्यवाही की थी। उसी में पठान के यहां से सागौन की लकड़ियों का जखीरा और वाहनों को किया था जब्त । इस मामले को लेकर कर रही थी लोकायुक्त पुलिस टीम कार्यवाही । बुधवार की शाम करीब साढ़े बजे भोपाल लोकायुक्त की टीम ने रेंजर अरविंद अहिरवार की टेबल पर 5 हजार रुपये के साथ धरपकड़ की कार्यवाही कर जांच में जुटी लोकायुक्त की टीम। श्री पंवार ने बताया कि वनरेंजर अरविंद अहिरवार के विरूद्ध केस रजिस्टर्ड कर लोकायुक्त पुलिस भोपाल द्वारा मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।