Breaking News in Primes

कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ* *प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सहयोग से हो रहा है सफाई कार्य*

0 102

*कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ*

 

*प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सहयोग से हो रहा है सफाई कार्य*

जांजगीर-चांपा – कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में चांपा नगर के ऐतिहासिक एवं प्रमुख जलस्रोत रामबांधा तालाब के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए बुधवार को व्यापक सफाई अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत तालाब में फैली जलकुंभी को हटाई जा रही है, जो लंबे समय से नगरवासियों की प्रमुख मांग रही है।

उल्लेखनीय है कि रामबांधा तालाब नगर का प्रमुख जलस्रोत है, जिसकी साफ-सफाई एवं पुनर्विकास की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। कलेक्टर महोबे के मार्गदर्शन में प्रारंभ इस अभियान को प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड, चांपा के सहयोग से संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत तालाब का विकास किया जाएगा।

इस अवसर पर कलेक्टर जन्मेजय महोबे, नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप नामदेव, पार्षदगण, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित रहे। कलेक्टर ने कहा कि तालाब की स्वच्छता सुनिश्चित कर जल गुणवत्ता में सुधार लाना प्राथमिकता है, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और नगरवासियों को स्वच्छ एवं सुंदर तालाब उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने यह भी कहा कि जलस्रोतों के संरक्षण हेतु निरंतर एवं ठोस प्रयास किए जाएंगे। नगरवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए जिला प्रशासन एवं नगर पालिका के प्रयासों की सराहना की।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!