लोकेशन खलघाट
भारत रत्न बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी के जयंती पर विभिन्न प्रतियोगिताएं संपन्न 
—————————
पीएम श्री शा.बा.उ.मा.वि. खलघाट में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के जयंती समारोह अंतर्गत शाला स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें दिनांक 08अप्रैल को रंगोली प्रतियोगिता जिसमें 20 विद्यार्थियों ने सहभागिता की जिसमें कु.खुशी चौहान और कावेरी चौहान (कक्षा12वीं कॉमर्स) ने प्रथम स्थान वहीं कु.चाँदनी कुशवाह व मुस्कान भाबर (कक्षा12वीं बायो)ने द्वितीय तथा अंकिता नायक व मानस भारती सिंह (कक्षा12वीं गणित)ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 09अप्रैल को निबंध प्रतियोगिता हुई जिसमें कु .रानी चौहान (कक्षा12वीं गणित) प्रथम, कु.वेदिका चौहान (कक्षा12वीं गणित) द्वितीय व कु .रंजना वर्मा (कक्षा12वीं कॉमर्स) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।15 विद्यार्थियों ने भाग लिया, 10अप्रैल को प्रश्नोत्तरी (क्विज़) प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें 65। छात्र छात्राओं ने भाग लिया जिसमें कक्षा12 वीं गणित संकाय से कु.वेदिका चौहान प्रथम, ऋषि राणे द्वितीय और सागर प्रजापति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया इसी क्रम में 11अप्रैल को चित्र कला का आयोजन हुआ जिसमें कु.चाँदनी कुशवाह प्रथम, (कक्षा12वीं कॉमर्स) ऋषि राणे (कक्षा12वीं गणित) द्वितीय और खुशी चौहान (कक्षा12वीं कॉमर्स) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 14 अप्रैल को व्याख्यान अंतर्गत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त व्याख्याता उषा वर्मा ने बाबा साहब के महान व्यक्तित्व और कृतित्व के विषय में विद्यार्थियों को विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर संस्था प्राचार्य अलका भदौरिया ने सभी विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी