Breaking News in Primes

खेल दिवस के अवसर पर खेल महोत्सव का आयोजन

0 30

*खेल दिवस के अवसर पर खेल महोत्सव का आयोजन*

 

जांजगीर-चांपा / कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत 1 से 6 अप्रैल तक “अंतराष्ट्रीय खेल दिवस” के अवसर पर समस्त परियोजनाओं के स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियां आयोजित किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनीता अग्रवाल ने बताया कि परियोजना जांजगीर के ग्राम चौराभाठा, मैसदा, मैसमुड़ी, महंत, खैरा में, परियोजना अकलतरा के ग्राम मुरलीडीह एवं अकलतरा वार्ड नंबर 18 शासकीय स्कूलों में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस आयोजन का उ‌द्देश्य खेलों के माध्यम से समाज में समानता भाईचारा, शांति, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक बदलाव में खेलों के भूमिका के संबंध में जानकारी, बालिकाओं को खेल के महत्व को बढ़ावा देते हुए वर्तमान परिदृश्य में सोशलमिडिया एवं मोबाईल से होने वाले हानिकारक प्रभाव के बारे में बताया गया एवं दैनिक जीवन में मोबाईल के उपयोग को कम करते हुए व्यायाम, योग, एवं खेल के प्रति रुची बढ़ाने के लिए स्कुल के छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों हेतु प्रेरित किया गया। खेल प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय आये बालक बालिकाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही बालिकाओं के अधिकारों के विभिन्न कानूनों, बाल विवाह रोकथाम, गुड टच, बैड-टच की जानकारी, लैंगिक अपराधों से बालको का संरक्षण, 1098, 112 चाइल्ड हेल्पलाईन नम्बर, 181 महिला हेल्पलाईन नम्बर, बाल आयोग की जानकारी, किशोर न्याय अधिनियम 2015 यथा संशोधित 2021, आदर्श नियम 2016 यथा संशोधित 2022, सखी वन स्टॉप सेंटर द्वारा हिंसा से पीड़ित, प्रताड़ित एवं संकटग्रस्त महिलाओं एवं बालिकाओं को सुविधा एवं सहायता (आपातकालीन अल्पकालिक अस्थाई आश्रय, मनोवैज्ञानिक परामर्श, विधिक सहायता, पुलिस सहायता, चिकित्सकीय सहायता), नवा बिहान योजना अंतर्गत घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2006, टोनही प्रताड़ना अधिनियम 2005, महिलाओं के साथ होने वाली लैंगिक प्रकृति की हिंसा होने पर कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम, 2013 एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1971, नोनी सुरक्षा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मिशन शक्ति योजना, सखी निवास, शक्ति सदन इत्यादि विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए जागरूकता सत्र एवं कार्यशाला आयोजित किया गया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!