Breaking News in Primes

उत्कर्ष की ओर अग्रसर युवा शक्ति” की थीम पर माँ नर्मदा महाविद्यालय, धामनोद में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य एवं गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

0 114

लोकेशन धामनोद
संवाददाता मोनू पटेल

उत्कर्ष की ओर अग्रसर युवा शक्ति” की थीम पर माँ नर्मदा महाविद्यालय, धामनोद में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य एवं गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

धामनोद ,,, इस अवसर पर अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का पारंपरिक ढोल-नगाड़ों एवं तिलक के साथ आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम की थीम “उत्कर्ष की ओर अग्रसर युवा शक्ति” रखी गई, जो विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, संकल्प एवं उज्ज्वल भविष्य की ओर उनके सशक्त कदमों को दर्शाती है।
समारोह का शुभारंभ माँ सरस्वती पूजन एवं गणेश वंदना के साथ हुआ। इस गरिमामय अवसर पर महाविद्यालय के चेयरपर्सन डॉ. मनोज नाहर, निर्देशिका श्रीमती रीना नाहर तथा भारत विकास परिषद, विवेकानंद शाखा, इंदौर के सचिव श्री नीलमाधव वसंत भुसारी मुख्य एवं विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रिया त्रिवेदी ने अतिथियों एवं विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए जोशीला एवं प्रेरणादायी संबोधन प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता सेनानी वीर विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई, वहीं विशेष अतिथि द्वारा राष्ट्रभक्ति, नैतिक मूल्यों एवं कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देते हुए प्रेरक उद्बोधन दिया गया तथा तत्पश्चात अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर चेयरपर्सन डॉ. मनोज नाहर ने अपने आशीर्वचनों में विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच को जीवन में सफलता का मूल मंत्र बताते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी, वहीं महाविद्यालय निर्देशिका श्रीमती रीना नाहर ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि महाविद्यालय परिवार सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा और वे जहाँ भी जाएँ, अपने संस्कारों एवं मूल्यों को बनाए रखें।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल एवं गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिसके पश्चात विशेष उपाधियों से विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिसमें स्टूडेंट ऑफ द ईयर का खिताब प्रियांशी पाटीदार को, मिस्टर फेयरवेल अविन गोयल को, मिस फेयरवेल भावना साधव को, मिस्टर कॉमेडियन वेदिक जोशी को तथा मिस ड्रामा क्वीन का खिताब किरण वर्मा को प्रदान किया गया। इसी क्रम में मिस्टर वेल ड्रेस्ड भंवर, मिस फैशनेबल प्रियांशी जैन, मिस्टर एनर्जेटिक नमन सोनेर, मिस एनर्जेटिक महिमा पाटीदार, मिस्टर सिंसियर राजेश धनगर, मिस सिंसियर सारिका बुंदेला, मिस्टर स्टार आयुष यादव एवं मिस गॉर्जियस निकिता उपाध्याय को उपाधियों से सम्मानित किया गया। सभी अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को स्मृति-चिह्न प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ दी गईं।

  • कार्यक्रम के समापन पर सभी के लिए स्नेह भोज की व्यवस्था की गई तथा उपप्राचार्य राघवेंद्र पाटीदार द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कार्यक्रम प्रभारी प्रो. देव जायसवाल, प्रो. जागृति पटेल, प्रो. शिवराज सिंह चौहान एवं प्रो. रितिक सिंह पटेल सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा, वहीं कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार में सोशल मीडिया प्रभारी प्रो. दिनेश नायडू की महत्वपूर्ण भूमिका रही। स्टूडेंट कमेटी के सदस्यों अनुष्का भोसले, अनुज नाइक, हिमांशु पांसरे, कुमकुम प्रजापत, हर्षवर्धनी राजपूत, परम मंडलोई, खुशी शर्मा, गोपाल सेन, सादगी धनगर, अक्स मंसूरी, पलक सोलंकी एवं राजेश्वरी पटेल का सहयोग अत्यंत प्रशंसनीय रहा।
    यह विदाई समारोह विद्यार्थियों के लिए भावनात्मक, प्रेरणादायी एवं अविस्मरणीय स्मृतियों से परिपूर्ण रहा।
This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!