Breaking News in Primes

हत्या के अभियोग से सम्बन्धित 01 अभियुक्त को थाना कैण्ट पुलिस , SOG नगर/गंगानगर की संयुक्त टीम गिरफ्तार किया

0 15

News By- नितिन केसरवानी

पुलिस ने कब्जे से आला कत्ल 01 चाकू व घटना मे प्रयुक्त 01 फावड़ा बरामद किया

प्रयागराज : थाना कैण्ट पुलिस, SOG नगर/गंगानगर की संयुक्त टीम द्वारा ICCC के सहयोग से थाना स्थानीय के पंजीकृत मु0अ0सं0 224/2025 धारा 137(2) बढोत्तरी धारा 103(1)/238 बी0एन0एस0 से सम्बन्धित 01 अभियुक्त हर्षवर्धन सिंह उर्फ दीपक पुत्र रणधीर सिह निवासी कुसुंगुर थाना थरवई जनपद प्रयागराज को मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 17.11.2025 को पुराना पुल मनसईता नदी ग्राम कुसुंगुर के पास थाना क्षेत्र थरवई से गिरफ्तार किया गया। कब्जे से आला कत्ल 01 चाकू व घटना मे प्रयुक्त 01 फावड़ा बरामद किया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का अनावरण-

मृतका व अभियुक्त हर्षवर्धन सिंह उपरोक्त के मध्य इंस्टाग्राम के माध्यम से बातचीत शुरु हुई तथा दोनो मे प्रेम प्रसंग हो गया ।अभियुक्त भारतीय सेना मे कर्मचारी है। मृतका अभियुक्त से विवाह करना चाहती थी परन्तु अभियुक्त का 06 माह पूर्व ही विवाह तय हो चुका था तथा आगामी 30 नवम्बर को उसका विवाह होना था । जब मृतका को इस बारे मे जानकारी हुई तो उसने अभियुक्त से विवाह तोड़ने तथा उसके परिवार वालो से मिलने के लिये कहा। अभियुक्त ने मृतका को मिलने के बहाने बुलाया जहाँ दोनो मे तीखी बहस हुई तथा अभियुक्त ने चाकू से मृतका के शरीर पर कई वार किये जिससे मृतका की मृत्यु हो गयी। अभियुक्त ने घटनास्थल के पास स्थित एक मन्दिर से फावड़ा लाकर नाले के पास शव को मिट्टी मे दबा दिया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

हर्षवर्धन सिंह उर्फ दीपक पुत्र रणधीर सिह निवासी कुसुंगुर थाना थरवई जनपद प्रयागराज उम्र करीब 26 वर्ष। सम्बन्धित अभियोग का विवरण। मु0अ0सं0 224/2025 धारा 137(2) वढोत्तरी धारा 103(1)/238 बी0एन0एस0 थाना कैण्ट कमिश्ररेट प्रयागराज बरामदगी का विवरण- आला कत्ल 01 चाकू व घटना मे प्रयुक्त 01 फावड़ा।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!