Breaking News in Primes

मिशन शक्ति के तहत 21 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

0 13

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

चायल, कौशाम्बी : तहसील सभागार चायल, कौशाम्बी में खाद्य एवं रसद विभाग तथा सहकारिता विभाग के संयुक्त तत्वाधान में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत महिलाओं के सम्मान एवं प्रोत्साहन हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपस्थित महिलाओं में से दृष्टि बाधित कार्ड धारिका कीर्ति द्विवेदी को मुख्य अतिथि चयनित कर सम्मानित किया गया। विविध क्षेत्र में सक्रिय स्वयं सहायता समूह की चयनित सशक्त महिलाओं, सरकारी क्रय केंद्र पर धान एवं गेहू विक्रय करने वाली कृषिकाओ को प्रमाणपत्र का वितरण उपजिलाधिकारी चायल एवं तहसीलदार चायल द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन अजय कुमार साहू क्षेत्रीय विपणन अधिकारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर मिशन शक्ति से संबंधित योजनाओं एवं धान बाजारा खरीद के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन मूल्य कृषक पंजीकरण की जानकारी विपणन निरीक्षक आनन्द उपाध्याय द्वारा दी गई। विपणन निरीक्षक नसरीन असलम द्वारा चयनित कृषिकाओ, उचित दर विक्रेता के रूप में कार्यरत महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों का माल्यार्पण कर प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया। पूर्ति निरीक्षक हरिश्चन्द्र दुबे द्वारा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना आदि की जानकारी दी गयी तथा यह भी बताया गया कि कैसे उज्ज्वला योजना से महिलाओं के स्वास्थ्य में सकारात्मक सुधार हुआ। सहकारिता विभाग द्वारा क्रय केंद्र की जानकारी एवं जनपद में उर्वरक की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता होने की जानकारी दी गयी। पूर्ति निरीक्षक नेवादा सुनील कुमार ने विभागीय योजनाओं के साथ बालिकाओं व महिलाओं के हित में शासन द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबर की भी जानकारी दी। इस अवसर पर खाद्य रसद विभाग एवं सहकारिता विभाग के सभी कर्मचारियों ने चयनित महिलाओं का तालियों की गड़गड़ाहट में उत्साहवर्धन किया।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!