Breaking News in Primes

एथलीटों ने फर्राटा दौड़ में दिखाई स्पीड तो हाई जंप में ऊंची छलांग लगाई, वही शाटपूट, भला और तवा में दिखाई ताकत 

0 28

एथलीटों ने फर्राटा दौड़ में दिखाई स्पीड तो हाई जंप में ऊंची छलांग लगाई, वही शाटपूट, भला और तवा में दिखाई ताकत

 

लोकेशन खरगोन रिपोर्ट अय्युब खान

 

अवसर था स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता, जो कि एनटीपीसी के शौर्य क्रीड़ांगन में 1 सितंबर को परियोजना प्रमुख एनटीपीसी सुभाषित बोस के नेतृत्व में एवं HR श्याम डगानी व जिला शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र कुमार कानुडे के निर्देशन में आयोजित की गई

स्पर्धा के शुभारंभ अवसर पर बतौर अतिथि श्रीमती देबीका बोस अध्यक्षा अहिल्या महिला मंडल एवं श्रीमती ने उपस्थित होकर मशाल प्रज्वलित की जिसे बाल भारती स्कूल ntpc सेल्दा के विद्यार्थियों ने हाथों में थाम कर ट्रैक कर चक्कर लगा खिलाड़ियों को उत्साहित किया इस दौरान खेल मैदान तालियां से गूंज उठा

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर श्रीमती बोस ने विद्यार्थियों का एनटीपीसी प्रांगण में स्वागत करते हुए कहा कि आप अन्य विद्यार्थियों से अलग है क्योंकि अपने खेल को चुना है खेलने वाले पीछे नहीं रहते जो खेलते हैं वह निश्चित ही आगे बढ़ते हैं क्योंकि खेलों से न केवल शारीरिक विकास होता है बल्कि मानसिक विकास भी होता है

श्रीमती बोस ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में खेल अत्यंत आवश्यक है क्योंकि खेलों से सर्वांगीण विकास होता है जो खेलों से जुड़ते हैं वहीं पढ़ाई में भी आगे रहते हैं आप खेलो भी खूब लेकिन पढ़ाई भी खूब करो खेलना है तो पढ़ना भी होगा

क्रीडा निरीक्षक हबीब बैंग मिर्जा ने बताया कि स्पर्धा का शुभारंभ 100 मीटर फर्राटा दौड़ से किया गया प्रतियोगिता में जिले भर के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के 45 विद्यालयों के बालक बालिकाओं ने 14,17 और 19 आई वर्ग में सहभागिता की एनटीपीसी का शौर्य क्रीडा गन 1 सितंबर को खिलाड़ियों से गुलजार रहा, किसी ने 100 मीटर 200 मीटर की फर्राटा दौड़ में दमखम दिखाई तो किसी ने लंबी कूद ऊंची कूद भाला फेंक गोला फेक में सहभागिता कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया तो किसी ने 800,1500 और 3000 मीटर की लंबी दौड़ में सहभागीता कर पसीना बहाया शुभारंभ अवसर पर कार्यक्रम का संचालन व्यायाम निर्देशक देवी सिंह चौहान ने किया वहीं प्रतियोगिता का संचालन व्यायाम निर्देश के आर वर्मा और जितेंद्र हिरवे ने किया है प्रतियोगिता का प्रतिवेदन क्रीडा निरीक्षक हबीब बेग मिर्जा ने प्रस्तुत किया

प्रतियोगिता को संपन्न करने के लिए खेल शिक्षक बी एल सोलंकी, राधेश्याम कुमरावत, हाशिम खान, जगदीश किराडे ,यज्ञ दत्त वर्मा, इकबाल खान, राजेंद्र सिंह चौहान ,इमरान खान, अभिषेक कुमरावत जगदीश किराडे यज्ञ दत्त वर्मा इमरान खान जय पाटीदार धीरज गोस्वामी राम पवार शिवम वर्मा सूरज चौहान जोश पाल आदि उपस्थित थे

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!