Breaking News in Primes

5 वर्षीय कृतिका ने रायपुर में आयोजित झूम तराना महोत्सव में विनर बनाकर रचा इतिहास

जिस उम्र में बच्चे ठीक से बोल नही सकते, उस उम्र में कृतिका ने शास्त्रीय नृत्य में किया कमाल

0 455

5 वर्षीय कृतिका ने रायपुर में आयोजित झूम तराना महोत्सव में विनर बनाकर रचा इतिहास

 

जिस उम्र में बच्चे ठीक से बोल नही सकते, उस उम्र में कृतिका ने शास्त्रीय नृत्य में किया कमाल

 

किरंदुल: लौह नगरी किरंदुल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। पूर्व में भी इस क्षेत्र के कई बच्चों ने खेल एवं सांस्कृतिक जगत में कई कृतिमान स्थापित किए हैं। इस सिलसिले को बरकार रखते हुए नगर की 5 वर्षीय बेटी आर. कृतिका ने रायपुर में आयोजित “झूम तराना महोत्सव” में भरतनाट्यम में पुष्पांजलि करते हुए नृत्य के क्षेत्र में सब जूनियर कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त कर किरंदुल ही नहीं दंतेवाड़ा जिले को भी गौरांवित किया है। रायपुर शहर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 11 अगस्त से 14 अगस्त तक “झूम तराना महोत्सव” का आयोजन किया गया। यह महोत्सव कृष्णा कॉलेज आफ म्यूजिक, डांस एंड फाइन आर्टस, भारत विकास परिषद एवं लिटिल जीनियस एकेडमिक काउंसिल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया था। जिसमें देश भर से सैकड़ो उत्कृष्ट कलात्मक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसी महोत्सव में किरंदुल की 5 वर्षीय आर. कृतिका ने हिस्सा लिया था। उन्होंने नृत्य के क्षेत्र में भरतनाट्यम के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित करते हुए 100 प्रतिभागियों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कृतिका नगर के प्रकाश विद्यालय स्कूल में जूनियर कक्षा की छात्रा है। उनके पिता आर. मन्मथ राव एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के 11c डाउनहिल में इलेक्ट्रिकल विभाग में कार्यरत है। कृतिका भरतनाट्यम नृत्य की शिक्षा अपने गुरु नेपाल मल्लिक से ले रही है। कृतिका के गुरु नेपाल मलिक ने जानकारी दी कि कृतिका लगभग 1.5 की उम्र से नृत्य कर रही है। जिस उम्र में बच्चे ठीक से बोल भी नहीं पाते उसी उम्र में बच्ची ने शास्त्रीय नृत्य में अपनी पकड़ बना ली। अक्षरों को भले समझ ना पाए लेकिन ताल और लय को अच्छे से समझ जाती है 3 साल के भीतर वे कई बड़े मंचों में अपनी प्रस्तुति दे चुकी है। और अब इतने कम उम्र “झूम तराना महोत्सव” जैसे राष्ट्रीय मंच अपनी बेहतरीन प्रस्तुति के बल पर विनर बन कर उन्होंने किरंदुल के लिए मिसाल कायम किया है। सभी नगरवासी कृतिका के इस उपलब्धि पर प्रशंसा करते हुए बधाइयां दे रहे है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!