Breaking News in Primes

नशे के विरुध्द भानपुरा मंदसौर पुलिस की बडी कार्यवाही।

50 लाख की मशरूका जब्त करने में मिली सफलता!

0 72

नशे के विरुध्द भानपुरा मंदसौर पुलिस की बडी कार्यवाही।

50 लाख की मशरूका जब्त करने में मिली सफलता!

पार्टिशन में छुपा रखा था अवैध मादक पदार्थ 1211 किलोग्राम डोडा चूरा!

*ब्लॉक संवादाता ओम सोनी*

एक कंटेनर मे पार्टिशन बनाकर भरे 60 कट्टो मे भरा 1211 किलोग्राम करीब अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा, 35 खालीड्रम, दो मोबाईल फोन कुल मश्रुका कीमती 50 लाख रुपये की जप्त करने के साथ पंजाब के 02 आरोपीगण गिरफ्तार हुए।

गिरफ़्तार आरोपीगण रणजीत सिंह सिख आदतन अपराधी होकर अजमेर राजस्थान के वर्ष 2020 में एनडीपीएस के प्रकरण में बंद होकर वर्तमान में जमानत पर है इसके साथ ही इसके अलावा आरोपी पर दो चोरी और एक्सिडेंट का प्रकरण भी पंजीबद्ध है।

जानकारी देते हुए जिला पुलिस अधीक्षक मन्दसौर अभिषेक आनन्द के द्वारा बताया गया की पुलिस मुख्यालय भोपाल व्दारा चलाये जा रहे नशामुक्ति अभियान के अन्तर्गत अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ कर कार्यवाही हेतु जिले के सभी थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया है जिसके पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ हेमलता कुरील, एसडीओपी गरोठ विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी भानपुरा निरीक्षक आर.सी. दांगी के नेतृत्व मे थाना भानपुरा में टीम का गठन किया गया।

विगत दिवस गठित टीम के द्वारा एक कंटेनर से 1211 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त करने मे सफलता प्राप्त की गई।

*घटना का विवरण-* थाना भानपुरा मे नशामुक्ति अभियान के अन्तर्गत थाना क्षैत्र मे नशा के कारोबार के विरुध्द तलाशी व चैकिग अभियान के दौरान लगातार सूचनाए मिल रही थी कि 8 लेन सुपर एक्सप्रेस वे से बडी मात्रा मे वाहनो मे छुपा कर मादक पदार्थो की तस्करी हो रही है जिसकी तस्दीक के लिए टीम द्वारा रेंडम वाहन चैकिग लगाई गई इसी दौरान गत दिवस थाना भानपुरा मे पदस्थ सउनि मेघराज आर्य व उनकी टीम के व्दारा नीमच झालावाड़ रोड 8 लाईन नीमथुर से लेदी की तरफ जाने वाले रोड पर वाहन चैकिंग के दोरान एक कंटेनर टाटा कम्पनी का जिस पर नम्बर प्लेट क्रमांक एच आर 38 यू 1448 को लेदी की तरफ जाते फोर्स की मदद से रोकने का प्रयास करने पर वह नहीं रुका तथा वाहन चालक द्वारा तेजी से वाहन को लेकर भगाने लगा जिसे शासकीय वाहन की मदद से ओव्हर टेक कर पुलिस दल के द्वारा उक्त वाहन को रोका गया तथा कंटेनर वाहन के नजदीक जाकर देखने पर वाहन चालक से कन्टेनर के कागजात एवं बिल्टी मांगने पर उसने नही होना बताया। पंचगणों के समक्ष कन्टेनर और चालक का नाम पता पूछने पर रणजीत सिह पिता दर्शन सिह सिख जाति मजबी सिख उम्र 45 साल निवासी मालवाड़ थाना मेहपुर जिला जालन्धर पंजाब एवं उसका साथी सन्नी पिता केवलराम सिख जाति मजबी सिख उम्र 36 साल निवासी गांव पिण्ड फुलडीवाल थाना 07 नम्बर जिला जालन्धर पंजाब का होना बताया गया उसके बाद कन्टेनर चालक रणजीत एवं उसके साथी सन्नी से कन्टेनर, लोडेड सामान एवं रुट के बारे मे पूछने पर संतुष्टीपूर्ण जबाब नही दे पाये जिस पर वाहन चालक व उसके साथी से वैज्ञानिक तरिके से पूछताछ के बाद एनडीपीएस एक्ट के आज्ञापक प्रावधानो का पालन करते हुए कंटेनर की बारिकी से तलाशी ली गई जिसमे नीले रंग के प्लास्टिक के ड्रम मिले जिनको उतरवाकर गिनवाया जो खाली 35 ड्रम मिले साथ ही कन्टेनर के अन्दर का स्पेस कम और बाहरी स्पेस ज्यादा पाया जाने से ड्राईवर केबिन की बारिकी से चैकिंग करने पर स्कीम से बनाई लकडी के फाटक को खोलकर देखते ही कन्टेनर की टीन कटा हुआ होकर उसके अन्दर काले रंग का प्लास्टिक कट्टे जिनमे डोडाचुरा मादक पदार्थ भरा हुआ मिला जिन्हे उतरवाकर गिनती करने पर कुल 60 कट्टे जिनका कुल वजन 1211 किलो 210 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडाचुरा मिला जिसकी कीमत 24 लाख रुपये आंकी गई। जिसको लेकर उक्त प्रकरण मे अपराध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजिबध्द कर विवेचना मे लिया गया!जप्त शुदा अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा के लाने ले जाने के संबध मे तथा अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा के स्त्रोत और खपत के बारे मे पूछताछ करने हेतु आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

*फोटो : पुलिस गिरफ्त में आरोपी एवं जब्त मशरुका*

 

गिरफ्तारशुदा आरोपी – 1. रणजीत सिह पिता दर्शन सिह सिख जाति मजबी सिख उम्र 45 साल

 

निवासी मालवाड़ थाना मेहपुर जिला जालन्धर पंजाब

 

2. सन्नी पिता केवलराम सिख जाति मजबी सिख उम्र 36 साल निवासी

 

गांव पिण्डफुलडीवाल थाना 07 नम्बर जिला जालन्धर पंजाब

 

जप्त मश्रुकाः- अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा 1211 किलोग्राम करीब,35 खाली ड्रम,02 एनड्राईड मोबाईल फोन,

 

एक कंटेनर HR 38 U 1448 कुल किमती 5000000/- रुपये

 

सराहनीय भूमिकाः- उक्त सराहनीय कार्य में निरीक्षक आर.सी. दांगी ,उनि जोरसिंह डामोर,सउनि मेघराज आर्य, आर. 775 राकेश अभित,आर. 786 नेमाराम जाट, आर. 730 बनवारी ,आर. 297 धनराज गुर्जर, चालक 579 लक्ष्मणसिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!