Breaking News in Primes

पुलिस ने किया 02 और नाबालिग बालिका को दस्तयाब

0 10

थाना बडवाह एवं थाना बिस्टान

 

*खरगोन पुलिस ने किया 02 और नाबालिग बालिका को दस्तयाब*

• *थाना बडवाह एवं थाना बिस्टान पर किया 01-01 नाबालिग बालिका को दस्तयाब*

 

 

खरगोन जिले से प्राईम संदेश

 

 

• *पुलिस के लगातार जारी प्रयासों से मिली गुम बलिकाएँ*

• *बालिका को सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द, परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया*

 

पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के द्वारा नाबालिग बालक व बालिकाओं को अधिक से अधिक दस्तायबी करने हेतु निर्देशित किया गया था । प्राप्त निर्देशों के परिपालन मे पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री धर्मराज मीना के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन श्रीमति शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन मे समस्त अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं समस्त थाना प्रभारीयों को त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था ।

 

*थाना बडवाह*

इसी क्रम में दिनांक 15.07.25 को थाना बडवाह पर फरियादी निवासी ग्राम मठ पलासिया ने अपनी नाबालिग बालिका की गुम होने की सुचना दी थी, जिसपर थाना बडवाह अपराध क्रमांक 350/25 धारा 137(2) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था । विवेचना के दौरान पुलिस टीम के द्वारा निरंतर बालिका को खोजने के प्रयास किये जा रहे थे ।

परिणामस्वरूप पुलिस टीम के द्वारा नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया है । उक्त की गयी कार्यवाही में थाना प्रभारी बडवाह निरीक्षक श्री बलराम राठौर, सउनि शिवप्रसाद वर्मा, प्रआर 339 इडलसिंह, आर 953 रवि का विशेष योगदान रहा ।

 

*थाना बिस्टान*

वहीं थाना बिस्टान पर भी दिनांक 11.07.25 को फरियादी निवासी ग्राम जग्गननाथपुरी ने अपनी नाबालिग बालिका की गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसपर थाना बिस्टान पर अपराध क्रमांक 156/25 धारा 137(2) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था । जिसमे पुलिस टीम को नाबालिग बालिका की गुजरात में अपने रिश्तेदार के घर चले जाने की सुचना प्राप्त होने पर उसे सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया है । उक्त की गयी कार्यवाही में थाना प्रभारी बिस्टान निरीक्षक श्री जितेन्द्र बघेल, उनि सुदामा मोरे, उनि ममता वास्केल, आर 703 अनिल का विशेष योगदान रहा । शेष गुम बालक/बालिकाओं की दस्तायाबी के प्रयास निरंतर जारी है ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!