Breaking News in Primes

जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मंझनपुर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

0 18

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी: जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मंझनपुर के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने साफ-सफाई, डॉक्टरों की उपस्थिति एवं प्रसव कक्ष,ओ0पी0डी0,लैब, कोल्डचैन सहित अन्य कक्षों का निरीक्षण किया। प्रसव कक्ष के निरीक्षण के दौरान वहॉ पर स्टाप नर्स ड्रेस नहीं पहनी थी जिस पर जिलाधिकारी ने सभी नर्सो को ड्रेस के साथ रहने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रतिक्षालय हाल की साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओ में और सुधार लाने के निर्देश दियें। उन्होंने ड्यूटी में तैनात स्टॉफ नर्स को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रसूता महिलाओं को प्रसव के 48 घण्टे तक अस्पताल में रोका जाय, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय एवं उनका भुगतान समय से किया जाय। उन्होंने महिलाओं के इलाज सम्बन्धी जानकारी प्राप्त करते हुए महिलाओं को एएनसी जॉच के बारे में जागरूक करने एवं एएनसी जॉच को और सुढृढ़ बनाये जाने के निर्देश दियें।

इसके उपरान्त जिलाधिकरी ने चल रहे वीएचएनडी सत्र ग्राम पंचायत,गुवारा मजरा, सल्लहा का निरीक्षण किया गया जो भ्रमण के दौरान श्रीमती मीना यादव ए0एन0एम, एंव आंगनवाडी उष्मा देवी मौजूद पायी गयी। ए0एन0एम0 के पास ड्युलिस्ट मौजूद पायी गयी। ड्यूलिस्ट के अनुसार गर्भवती 06 एंव 16 बच्चो का टीकाकरण किया जाना था जिसमें भ्रमण के समय तक 2 गर्भवती एंव 8 बच्चो का टीकाकरण किया जा चुका था।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!