Breaking News in Primes

कोतवाली पुलिस ने नकबजनी के 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से लगभग ₹3,15,000 मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात जप्त

0 61

*कोतवाली पुलिस ने नकबजनी के 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार*

*आरोपियों के कब्जे से लगभग ₹3,15,000 मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात जप्त*

Betul news::पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री निश्चल एन. झारिया द्वारा शहर में बढ़ते संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम, आरोपियों की गिरफ्तारी एवं चोरी गए माल की बरामदगी हेतु सख्त निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के परिपालन में, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी बैतूल श्रीमती शालिनी परस्ते के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए नकबजनी के 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग ₹3,15,000 मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण जप्त करने में सफलता प्राप्त की है।

 

*घटना का विवरण:*

दिनांक 20.11.2024 को फरियादी विजय कामतकर पिता मधुकर कामतकर उम्र 33 वर्ष निवासी पीडब्ल्यूडी कॉलोनी, भगतसिंह वार्ड, सदर बैतूल ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात आरोपी उसके घर से सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए हैं। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 1171/2024, धारा 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

घटना स्थल का निरीक्षण सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट प्रभारी निरीक्षक आबिद अंसारी द्वारा डॉग स्क्वॉड एवं पुलिस फोटोग्राफर की टीम के साथ किया गया तथा वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए गए।

 

प्रकरण में प्राप्त सूचना व सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप निम्नलिखित चार आरोपियों को अभिरक्षा में लिया गया:

 

1. अंकित उर्फ भूत डेहरिया, पिता राजू डेहरिया, उम्र 18 वर्ष, निवासी चांदामेटा

 

2. आकाश कहार, पिता अरविंद कहार, निवासी परासिया

 

3. आर्यमन डेहरिया, पिता शिवकुमार डेहरिया, निवासी न्यूटन परासिया

 

4. अजय सोनी, पिता योगेंद्र सोनी, निवासी न्यूटन परासिया, जिला छिंदवाड़ा

 

पूछताछ में चारों आरोपियों ने उपरोक्त नकबजनी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर निम्नलिखित आभूषण जप्त किए गए:

 

01 सोने का हार

 

01 सोने की चेन

 

01 सोने का मंगलसूत्र

 

01 जोड़ी सोने के टॉप्स

 

01 सोने का मुखड़ा

 

02 सोने की अंगूठियां

 

01 सोने का लॉकेट

 

कुल वजन: लगभग 31.5 ग्राम

*कुल अनुमानित मूल्य: ₹3,15,000/-*

संपूर्ण जप्ती विधिवत गवाहों के समक्ष की गई। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

 

*उक्त कार्यवाही में विशेष भूमिका निम्न अधिकारी/कर्मचारियों की रही:*

 

निरीक्षक रविकांत डेहरिया

निरीक्षक आबिद अंसारी (सीन ऑफ क्राइम एक्सपर्ट)

उनि जगदीश प्रसाद ठाकुर

सउनि जगदीश नावरे

प्र. आर. 64 तरुण पटेल

प्र. आर. 369 शिव कुमार

प्र. आर. 393 महेन्द्र

प्र. आर. 185 अरविंद सिंह

आर. 56 नितिन चौहान

आर. 528 महेश

 

इन सभी की तत्परता और समर्पण सराहनीय रहा है।

 

जारीकर्ता:

प्रेस प्रवक्ता

पुलिस विभाग, बैतूल

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!