Breaking News in Primes

पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) के पर्व पर ईदगाह/मस्जिदों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जाएजा

0 14

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

धर्मगुरुओं एवं आमजनमानस से वार्ता कर त्यौहार को शांति एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने में सहयोग की अपेक्षा की

कौशाम्बी: जनपद में ईद-उल-अजहा (बकरीद) के त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातारण में संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार द्वारा जिलाधिकारी कौशाम्बी मधुसूदन हुल्गी के साथ जनपद के ईदगाह/मस्जिदों/संवेदनशील स्थानों पर भ्रमणशील रहकर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था में नियुक्त पुलिसकर्मियों को चेक किया गया। इस दौरान ड्यूटी पर नियुक्त पुलिस कर्मियों को मुस्तैद व सजग रहकर ड्यूटी करने एवं नमाज को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु मार्गदर्शन करते हुए नमाज को संपन्न कराया जा रहा है। त्यौहार के अवसर जनपद के विभिन्न स्थानों/घरों पर परम्परागत रूप से कुर्बानी दी जाएगी। इस अवसर पर शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस बल को लगातार भ्रमणशील रहने, सतर्क दृष्टि बनाए रखने एवं अफवाहों पर नजर रखने हेतु निर्देशित किया गया।इस दौरान धर्मगुरुओं एवं आमजनमानस से वार्ता की गयी तथा त्यौहार को भी शांति एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने में सहयोग की अपेक्षा की गयी, साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कही गयी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!