Breaking News in Primes

न्याय के लिए दर दर भटक रही है विधवा महिला,मुख्यमंत्री जान माल की सुरक्षा की गुहार।*

0 184

*न्याय के लिए दर दर भटक रही है विधवा महिला,मुख्यमंत्री जान माल की सुरक्षा की गुहार।*

 

*सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है पीड़िता की अपील*।

 

सीधी/रामपुर नैकिन

 

जान लेबा हमला के बाद आरोपियों पर पुलिस के व्दारा कार्यवाही ना किये जाने पर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव से न्याय दिलाने की पीड़िता की अपील का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है अच्छा खासा जनसमर्थन भी मिल रहा है वायरल वीडियो में मुख्यमंत्री से न्याय दिलाने की अपील करते हुए पीड़िता बेबा अर्चना मिश्र ग्राम पंचायत कपुरी कोठार थाना रामपुर नैकिन ने कहा कि मुख्यमंत्री जी आप प्रदेश की सभी बहनों के रखबाले है आप जो हर महीने मदद करते हैं उससे हम जैसी बहनों का चूल्हा जलता है। लेकिन मै न्याय के लिए दर दर भटक रही हूं । पुलिस हमें न्याय नहीं दे रही है। सीधी पुलिस लगता है कि मेरे जीते जी मुझे न्याय नहीं दिला पायेगी। लगता है कि सीधी पुलिस मेरे मरने का इंतजार कर रही है। मुख्यमंत्री जी मैं अकेली विधवा महिला अपने छोटे छोटे बच्चों को लेकर कहां जाऊं। आप मेरी रक्षा करिये। मेरे जेठ हनुमान प्रसाद मिश्र, जेठानी अंतिमा मिश्रा,भतीजा अनुरूद्ध मिश्रा हमें घर से निकाल दिये और मेरी सम्पत्ति हड़प ली। 17 मई को रात 8 बजे किराये के गुण्डे बुलाकर मेरे ऊपर हमला कराया जिसमें मेरे सिर और काफी चोटे आई।इस दौरान ये लोग मेरे साथ मारपीट करते हुए अश्लील हरकतें करने की भी कोशिश की। ये लोग मेरे जेठ हनुमान प्रसाद मिश्र के कहने पर मुझे जान से मारना चाहते किन्तु समय पर पुलिस आ गई तो मेरी जान बच गई। जिसकी रिपोर्ट मेरे व्दारा पुलिस चौकी पिपरांव में की गई तो पुलिस ने एक के खिलाफ साधारण मारपीट का मामला दर्ज किया और शेष को छोड़ दिया। घटना के बाद प्रतिदिन हनुमान प्रसाद मिश्र, अनुरूद्ध मिश्रा तथा उनके दलाल, गुड्डे लाठी डंडा लेकर मेरे घर के सामने मंदिर में रात्रि 7 बजे से रात्रि 11 बजे बैठक कर मुझे अश्लील गाती देते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। जिसके कारण मैं और मेरे बच्चे इतने डरे हुए हैं कि मैं शाम होते ही घर के अंदर घुस जाती थी और दिन में भी घर के बाहर नहीं निकलती थी। मुझे जान से मारने की कोशिश की जाती थी। जिसके कारण मैं चुप चाप घर छोड़कर कर भाग निकली ताकि अपने बच्चों की जान बचा सकूं। मेरा स्वयं का कच्चा घर होने के बाद भी मैं भीखरियों की तरह जीवन यापन कर रही हूं। मुझे रामपुर पुलिस कोई सुरक्षा नहीं दे पा रही। मुख्यमंत्री जी मेरी सहायता करिए और मुझे न्याय दिलाइये। मैं अकेली विधवा महिला अपने बच्चों को लेकर कहां जाऊं। मेरे आगे पीछे कोई नहीं है। हमें पूरा भरोसा है कि आप न्याय की मूर्ति है सबको न्याय दिलाते हैं तो मुझे भी न्याय दिलाइये। अन्यथा मेरे और मेरे बच्चों के जीवन का कोई भरोसा नहीं है। मुख्यमंत्री जी मेरी आपसे हाथ जोड़ कर बिनती है कि एक अबला महिला की पुकार जरूर सुनिये और मेरे जीवन की रक्षा करिए।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!