Breaking News in Primes

रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत, अंबेडकर भवन में सफाई कर्मियों को पूर्व सासंद ने सम्मानित किया

0 34

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

भरवारी:  नगर स्थित अंबेडकर भवन में शुक्रवार को रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत मुख्य अतिथि ने बीस महिला सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया। अंबेडकर भवन में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री ओबीसी मोर्चा प्रतापगढ़ के पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी को नगर अध्यक्ष कविता पासी ने बुके व अंगवस्त्र गमछा देकर स्वागत किया l

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री ओबीसी मोर्चा पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता ने अहिल्याबाई होलकर के जीवन- वृत्त को रेखांकित करते हुए कहा कि अहिल्याबाई होल्कर एक कुशल प्रशासक थीं। जनता की भलाई के लिए अनेक कार्य किए तथा महिलाओं के सशक्तिकरण और उनका जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए उन्हें जागरूक किया,महारानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से संबंधित संस्मरण को साझा करते हुए उन्हें समाज सुधारक बताया। उन्होंने अहिल्याबाई की समाज व देशभक्ति भावना की चर्चा की।

भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने कहा कि अहिल्याबाई के आदर्शों को आत्मसात कर सुखी, संपन्न और शक्तिशाली राष्ट्र निर्माण का सपना सरकार किया जा सकता है। भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष व मुख्य वक्ता अनीता त्रिपाठी ने संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने महिलाओं के उत्थान के लिए प्राथमिकता पर काम किया गया है। ऐसे में महिला सशक्तीकरण के तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, निराश्रित पेंशन जैसी अन्य महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही है। नगर अध्यक्ष कविता पासी ने अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके अद्भुत पराक्रम, त्याग, नारी नेतृत्व क्षमता एवं समाज सेवा की भावना की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई ने न केवल मालवा राज्य का कुशल नेतृत्व किया, बल्कि पूरे भारत में सामाजिक समरसता और महिला संप्रदाय का विशिष्ट उदाहरण पेश किया। इस दौरान डिप्टी सीएम मीडिया प्रभारी भोलेशंकर कुशवाहा, एडवोकेट आशीष पासी, ज्योति केसरवानी, आरती केसरवानी, रोशनी,चक्रेश मिश्रा, जितेंद्र मौर्य, सुधीर कुमार वर्मा, बबलू गौतम, मनीष कुशवाहा सहित अन्य कई गणमान्य लोग सहित सफ़ाई मित्र मौजूद रहे l

रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के आयोजित कार्यक्रम में देर से पहुंचे स्वास्थ्य कर्मी l

नगर स्थित अंबेडकर भवन में आयोजित कार्यक्रम में सफ़ाई मित्रो की स्वास्थ्य संबंधी जांच हेतु पीएचसी मूरतगंज की टीम से डॉ राहुल वर्मा,धीरेन्द्र केसरवानी,जयकरण साहू ऑटोमेट्रेस्ट,राधा ईएनएम सभी नगर कार्यालय में दोपहर 12 बजे, मुख्य अतिथि के पहुंचने के आधे घंटे बाद पहुंचे वही ब्लड टेस्ट करने के लिए एलटी भारत सिंह लगभग एक बजे पहुंचे l

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!