Breaking News in Primes

भवानी मण्डी कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की 34 वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

0 119

भवानी मण्डी कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की 34 वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

संवादाता ओम सोनी

राजीव-गांधी-पंचायती राज-संगठन-राजस्थान द्वारा जिला अध्यक्ष जोरावर सिंह चौहान के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की 34 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम नगर कांग्रेस कार्यलय में आयोजित किया गया इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर समस्त पदाधिकारीयो के द्वारा उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई ।

उसके पश्चात राजीव गांधी पंचायत राज संगठन प्रदेश कार्यालय द्वारा प्राप्त निर्देश अनुसार 74th वे संवैधानिक संशोधन पर भी चर्चा की गई।

जिला उपाध्यक्ष आनन्द काला ने बताया कि

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन को स्व. राजीव गांधी जी के नाम से शुरू किया गया था क्योंकि पंचायती राज को संवैधानिक दर्जा दिलवाने की सोच सर्वप्रथम उन्ही की थी।आधुनिक भारत के निर्माता व भारत में आई टी क्षेत्र में पहल करवाने वाले श्री राजीव गांधी थे।

इस दौरान जिला अध्यक्ष जोरावर सिंह चौहान, डग विधानसभा प्रत्याशी चेतराज गहलोत भवानी मण्डी ब्लॉक अध्यक्ष रोड़सिंह परमार, पीसीसी सदस्य चंद्रसिंह राणा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय आस्तोलिया, पंचायत राज संगठन जिला उपाध्यक्ष आनंद काला आदि उपस्थित रहे।

फोटो :~001कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजन

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!