Breaking News in Primes

जिलाधिकारी ने जनपदस्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर लोगों का फैमली आईडी बनाये जाने के दिये निर्देश

0 211

News By- हिमांशु उपाध्याय

प्रत्येक परिवार के पास हो फैमली आईडी-जिलाधिकारी

कौशाम्बी: जिलाधिकारी श्री मधुसूदन हुल्गी द्वारा उदयन सभागार में समस्त खण्ड विकास अधिकारियों, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, समस्त ई0ओ0 एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के साथ फैमली आईडी बनाये जाने के सम्बन्ध में बैठक की गई।

बैठक में उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में सी0एस0सी0/सहज जनसेवा केन्द्रों से सम्पर्क कर जिन लाभार्थियों का राशन कार्ड नहीं बना है, उनको फैमिली आई0डी0 कार्ड बनवाया जाना सुनिश्चित करें। फैमिली आई0डी0 एक परिवार एक पहचान कार्ड है, भविष्य में लाभार्थी परक योजनाओं में इस कार्ड की महत्वपूर्ण भूमिका होगी, इसलिए ऐसे सभी परिवार जिनके पास राशन कार्ड नहीं ह,ै वे सहज जनसेवा केन्द्रों के माध्यम से फैमिली आई0डी0 कार्ड बनवाना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक ऑगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं कोटेदारों के माध्यम से एक दिन में 05-05 लोगों का फैमली आईडी बनवाना सुनिश्चित करें, जिससे लोगों को सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सकें। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति फैमली आईडी से वंचित न रहने पाये। उन्होंने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों एवं ई0ओ0 को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र के समस्त सफाई कर्मचारियां का फैमली आईडी बनवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनसेवा केन्द्र संचालकों द्वारा स्वयं प्रत्येक दिन 05-05 लोगों का फैमली आईडी बनाया जाय।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री अजीत कुमार श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 संजय कुमार, जिला विकास अधिकारी श्री सुखराज बन्धु एवं प्रभागीय वनाधिकारी श्री आरएस यादव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!