Breaking News in Primes

सराय अकिल पुलिस ने 3चोरों को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

0 127

News By- हिमांशु उपाध्याय / नितिन केसरवानी

कौशाम्बी जिले मे सराय अकिल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की घटनाओं में शामिल 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी का सामान, एक अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार, गश्त के दौरान मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को दबोचा गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने कई चोरी की वारदातों में संलिप्तता कबूल की है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

चायल सतेन्द्र तिवारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी है।

पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश सिंह व सीओ चायल सतेन्द्र तिवारी के पर्यवेक्षण मे सोमवार को प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा दिनांक 23.04.2025 को गांव जयन्तीपुर में हुयी चोरी से सम्बन्धित मु0अ0सं0 110/25 धारा 303 (2) बीएनएस के प्रकाश में आये 03 वांछित अभियुक्तों 1. जाकिर पुत्र मुन्ने निवासी गन्सरी थाना संदीपनघाट जनपद कौशाम्बी 02. नरेन्द्र कुमार पुत्र स्व० जगपाल निवासी बरीपुर थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी 03. गोरेलाल पुत्र स्व० सन्तलाल निवासी जलालपुर वोरियो थाना सन्दीपनघाट जनपद कौशाम्बी को मुखबिर की सूचना पर पूरखास से नन्दा का पुरवा जाने वाली रोड पर धवई नरवा के पास से चोरी गये 15 अदद सोलर पैनल व चोरी मे प्रयुक्त पिकअप वाहन (UP70FT1949) के साथ गिरफ्तार किया गया। तीनों अभियुक्तों के कब्जे से कुल 03 अदद तमन्चा 315 बोर व 03 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया तथा थाना सैनी मे पंजीकृत मु0अ0सं 153/2025 धारा 303(2)/324(4)/317 (2) बीएनएस से सम्बन्धित 7000/ रूपये की बरामदगी की गयी। विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्तों को न्यायालय भेजा गया।

 

बाइट– सत्येंद्र तिवारी CO चायल

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!