Breaking News in Primes

अष्टधातु सोने की साढ़े चार किलो वजन की मूर्तियों के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

0 41

नितिन केसरवानी

*हिंदू विरोधियों ने देवी देवताओं की मूर्तियां को किया था चोरी*

*कौशाम्बी।* चरवा थाना क्षेत्र से थाना पुलिस ने अष्टधातु और सोने की कई देवी देवताओं की मूर्तियां बरामद की है बरामद की गई मूर्तियों का वजन साढ़े चार किलो से अधिक है मूर्तियों के साथ-साथ पुलिस ने मंदिर की पूजा पाठ से संबंधित पीतल और तांबे की अन्य सामग्री देवी देवताओं के सिंहासन भी अभियुक्तों के कब्जे से बरामद किया है मूर्तियों के साथ दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त हिंदू देवी देवताओं के विरोधी हैं पकड़े गए लोगों के विरुद्ध पुलिस के मुकदमा दर्ज करके अदालत में पेश किया है जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चरवा थाना के उप निरीक्षक ने थाना क्षेत्र के सैय्यद सरावा से मोहम्मद आरिफ और बबलू यादव को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से शेर पर सवार मां दुर्गा की पीली धातु की मूर्ति बरामद हुई है बताया जाता है कि इस मूर्ति का वजन 3 किलोग्राम से अधिक है और यह मूर्ति सोने की है इसके साथ-साथ भगवान विष्णु की मूर्ति भी अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने बरामद किया है इस मूर्ति का वजन लगभग 1 किग्रा है और यह मूर्ति अष्टधातु की बताई जाती है इसके अलावा पुलिस ने अलग-अलग देवी देवताओं की तीन अन्य मूर्तियां बरामद की है जिनका वजन आधा किलो के आसपास बताया जाता है पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने देवी देवताओं के सिंहासन घंटी वा अन्य पूजा पाठ के ताम्बे पीतल के कई बर्तन बरामद किए हैं पकड़े गए अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस से मुकदमा दर्ज कर लिया है और अदालत में पेश कर दिया है हालांकि खबर लिखे जाने तक इस बात की पूरी तरह से पुष्टि नहीं हो सकी है की मूर्तियां सोने और अष्टधातु की है या फिर किसी अन्य धातु की है किस धातु की मूर्तियां बनी है यह विधि विज्ञान प्रयोगशाला से जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!