Breaking News in Primes

बाबा साहब का इतिहास व सपना दोनों ही भारतीय समाज के लिए महत्वपूर्ण है- जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य

0 25

News By- नितिन केसरवानी

कौशांबी….विधानसभा सिराथू के ग्राम पंचायत कोरियों में सोमवार को जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर नवनिर्मित बाबा साहब की प्रतिमा का अनावरण कर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया व विकास खण्ड सिराथू के ग्राम पंचायत गोविंदपुर गोरियों में ग्राम स्वराज योजना के अंतर्गत नवनिर्मित सी.एच.सी. भवन का शुभारंभ किया बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर नमन करते हुए ग्राम पंचायत कोरियों में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य जी ने संबोधित किया कि बाबा साहब अंबेडकर एक उत्कृष्ट बुद्धिजीवी, प्रकाण्ड विद्वान,सफल राजनीतिज्ञ, कानूनविद,अर्थशास्त्री और जनप्रिय नायक थे वे शोषितों,महिलाओं और गरीबों के मुक्तिदाता थे डाक्टर भीमराव अंबेडकर सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष के प्रतीक थे बाबा साहब का इतिहास और सपना दोनों ही भारतीय समाज के लिए महत्वपूर्ण हैं बाबा साहब एक महान समाज सुधारक, न्यायविद और भारतीय संविधान के जनक थे उनका सपना था एक जाति मुक्त लोकतांत्रिक और औद्योगिक भारत बाबा साहब ने समाज में व्याप्त जातिवाद और भेदभाव के खिलाफ संघर्ष किया ।उन्होंने उच्च शिक्षा प्राप्त की और कानून,अर्थशास्त्री और राजनीतिक में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त कि उन्होंने दलितों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और सामाजिक न्याय के लिए आवाज उठाई ऐसी तमाम बातों को विस्तार से बताया इस मौके पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह,ग्राम पंचायत के प्रधानगण, महेश प्रसाद,गोपी नाथ, शिवप्रताप सिंह,गुलाब सिंह,रंजीत सिंह, सदाशिव,सुनील सिंह,धनराज सिंह,हीरालाल, गोविंदपुर गोरियों के प्रधान सुरेश कुमार,रमेश पाल,अनंत राम, सहित हजारों की संख्या में लोग व ग्रामवासीगण, मौजूद रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!