Breaking News in Primes

Breaking News: रेंजर ने 2 लाख मांगी रिश्वत, 1 लाख लेते लोकायुक्त ने दबोचा

वन विभाग से सड़क की अनुमति के एवज में मांगी थी रेंजर ने रिश्वत

0 78

Breaking News: रेंजर ने 2 लाख मांगी रिश्वत, 1 लाख लेते लोकायुक्त ने दबोचा

 

वन विभाग से सड़क की अनुमति के एवज में मांगी थी रेंजर ने रिश्वत

 

धार । मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार लगातार बढ़ते जा रहा है, जिसको लेकिन में लोकायुक्त भी नाकाम साबित हो रही है ताजा मामला इंदौर संभाग के धार जिलें का है, जहां पर जितेंद्र वास्केल पिता मदन सिंह, ग्राम जमुनिया मोटा, तहसील मनावर, जिला धार ने शिकायत की वन विभाग का आरोपी वैभव उपाध्याय, फॉरेस्ट रेंजर, वन परिक्षेत्र बाग जिला धार को रिश्वत राशि- 1,00,000/-रू.(एक लाख रुपए) रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया ।

 

आवेदक द्वारा लोकायुक्त कार्यालय इंदौर पर उपस्थित होकर राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को शिकायत की कि मेरे द्वारा बाग रोड से पांडु गुफा तक 3 किलोमीटर रोड के निर्माण का ठेका लिया है। इसमें से लगभग 2 किलोमीटर रोड वन विभाग एरिया में आती है। इसकी अनुमति भी मेरे द्वारा वन विभाग से ली है। रेंजर वैभव उपाध्याय ने काम रुकवा दिया और लागत का 3 परसेंट रिश्वत के रूप में मांगा है। अभी कुछ समय पहले 96,000/- रुपए भी ले लिए।अभी 2 लाख रुपए रिश्वत देने का कहा है। सत्यापन में आरोपी द्वारा 2,00,000/- की मांग किया जाना पाया गया। इस प्रकार शिकायत सही पाये जाने पर आज दिनांक 09.04.2025 को ट्रेप दल का गठन किया गया। आरोपी द्वारा आवेदक से रिश्वत् राशि की 1,00,000/- रू. प्राप्त करने पर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7 के अंतर्गत कार्यवाही बाग में जारी है। ट्रैपदल सदस्य-डीएसपी सुनील तालान, निरीक्षक राहुल गजभिए, प्रधान आरक्षक प्रमोद यादव, प्रधान आरक्षक रंजीत द्विवेदी, आरक्षक अनिल परमार,आरक्षक पवन पटोरिया, आरक्षक आशीष नायडू, आरक्षक रामेश्वर निंगवाल आरक्षक कृष्णा अहिरवार सम्मिलित हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!