Breaking News in Primes

विराट कोहली पूरा कर लेंगे ‘शतक’, अगर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बना दें इतने रन

0 48

विराट कोहली पूरा कर लेंगे ‘शतक’, अगर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बना दें इतने रन

आईपीएल 2025 में 10 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली एक और नया कीर्तिमान बना सकते हैं. वह टी-20 में अर्धशतकों का शतक लगा सकते हैं. ऐसा करके वह ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे

.रन मशीन और चेज मास्टर के नाम से मशहूर विराट कोहली रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाते चले जा रहे हैं. आईपीएल 2025 में वह बल्ले से रनों की बारिश करते हुए दिख रहे हैं. मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान उन्होंने टी-20 में 13 हजार रन पूरे कर लिए. अब वह एक और कमाल करने के करीब हैं, जिसे वह 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मैच में पूरा कर सकते हैं. ये कमाल है अर्धशतकों का शतक, जिससे विराट बस 50 रन यानि एक अर्धशतक दूर हैं. ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वार्नर ही ऐसे बल्लेबाज हैं जो अभी तक टी-20 में अर्धशतकों का शतक लगा चुके हैं. इसके बाद विराट कोहली हैं, जो अब तक 99 अर्धशतक लगा चुके हैं.

13000 रन बनाने वाले विराट विश्व के 5वें बल्लेबाज

हाल ही में विराट कोहली टी20 क्रिकेट में 13000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने. उन्होंने यह कमाल मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के दौरान किया. यह मैच 7 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था. इस मैच से पहले विराट के नाम 402 मैच की 385 पारी में 12983 रन थे. तीसरे ओवर में ट्रेंट बोल्ट के खिलाफ चौका मारकर उन्होंने अपने 13000 रन पूरे किए. किंग कोहली से पहले चार बल्लेबाजों के नाम इस फॉर्मेट में 13 हजार रन थे. इसमें वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के अलावा इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स, पाकिस्तान के शोएब मलिक और वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड का नाम शामिल है. गेल एकमात्र बल्लेबाज बल्लेबाज हैं, जिनके नाम 14 हजार से ज्यादा रन हैं. हालांकि सबसे कम पारी में यहां तक पहुंचने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट दूसरे नंबर पर आ गए हैं. उन्होंने 381 पारियों में यह रिकॉर्ड बनाया था. विराट कोहली ने 386 पारियों में यह मुकाम हासिल किया.

 

आईपीएल में लगाए हैं सबसे ज्यादा शतक

किंग कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक और रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने 256 मैचों में आठ शतकों के साथ 8168 रन बनाए हैं. विराट कोहली ने 2007 में टी20 करियर की शुरुआत की थी और तब से लेकर अब तक उन्होंने 403 मैचों में 41.56 की औसत और 134.21 की स्ट्राइक रेट से 13050 से रन बना लिए हैं. इस दौरान, उनके बल्ले से 9 शतक और 99 अर्धशतक निकले. आईपीएल में उन्होंने अब तक 256 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 132 की स्ट्राइक रेट और 38.89 की औसत से 8168 रन बनाए. इस दौरान कोहली ने 8 शतक और 57 अर्धशतक भी जड़े हैं. वहीं, टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट ने 125 मैचों में 137.04 की स्ट्राइक रेट और 48.69 की औसत से 4188 रन बटोरे हैं. इनमें 1 शतक और 38 अर्धशतक शामिल हैं.

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!