Breaking News in Primes

नवरात्र में नहीं खुलेंगी मीट-मछली की दुकाने, कार्यकारिणी की बैठक में मेयर ने दिया निर्देश

0 21

News By- नितिन केसरवानी

वाराणसी : नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक में मेयर अशोक तिवारी ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया. कार्यकारिणी सदस्य मदन मोहन दूबे ने नवरात्र में मीट-मांस की दुकानों को बंद रखने का प्रस्ताव दिया गया, साथ ही कहा गया कि मीट-मांस की दुकानों पर पर्दा लगवाया जाए.  महापौर ने तत्काल निर्देश दिया कि नवरात्र के समय सभी मीट, मुर्गा, मछली की दुकाने पूर्ण रूप से बन्द रहेंगी, इसका कड़ाई के साथ अनुपालन किया जायेगा. इसके साथ ही नवरात्र के पूर्व सभी मन्दिरों के आसपास सीवर सफाई, मार्ग प्रकाश एवं सड़क निर्माण कराये जाने के भी निर्देश दिये है.

मंदिर और स्कूल के पास नहीं बिकेगा सिगरेट

कार्यकारिणी की बैठक में सिगरेट उत्पाद के विक्रय हेतु नगर निगम में लाइसेंसिंग प्रणाली को लागू किए जाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया. कार्यकारिणी समिति द्वारा  सिगरेट के विक्रेताओं पर अनुज्ञा शुल्क लेने का प्रस्ताव पारित किया गया साथ ही धार्मिक स्थलों एवं विद्यालयों के पास सिगरेट विक्रय पर प्रतिबंध लगाए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया. इसके साथ ही नगर निगम की दुकानों पर संशोधित किराए की दरों का प्रस्ताव पारित कर दिया गया है.

नालों के सफाई की मांगी सूची

बैठक में कार्यकारिणी सदस्य हनुमान प्रसाद ने बड़े नालों की सफाई का मुद्दा उठाया. इस सम्बन्ध में अधिशासी अभियन्ता ने बताया कि 20 नालों की सफाई का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया हैं. जिस पर महापौर ने निर्देश दिया कि जिन नालों की सफाई की जा रही हैं उसकी सूची महापौर कार्यालय में दें, ताकि उसकी जांच की जा सकें.

बैठक में उपसभापति नरसिंह दास, कार्यकारिणी सदस्य अमर देव यादव, श्याम आसरे मौर्य, मदन मोहन दूबे, सुरेश कुमार पटेल, अक्षयवर सिंह, प्रमोद राय, हनुमान प्रसाद, गरिमा सिंह, नगर आयुक्त अक्षत वर्मा, अपर नगर आयुक्त सविता यादव, राजीव कुमार राय, विनोद कुमार गुप्ता, सहायक नगर आयुक्त अनिल कुमार यादव, मुख्य नगर लेखा परीक्षक संजय प्रताप सिंह, महाप्रबन्धक जलकल अनूप सिंह, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी कुमार असीम रंजन, राकेश कुमार सोनकर, सचिव जलकल ओपी सिंह, अधिशासी अभियन्ता वि0यां0 अजय कुमार सक्सेना, अधिशासी अभियन्ता आर. के. सिंह, पशु चिकित्साधिकारी संतोष पाल, पीआरओ संदीप श्रीवास्तव, उद्यान अधीक्षक वी. के. सिंह आदि उपस्थित रहें|

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!