Breaking News in Primes

युवती की मौत पर प्रतापगढ़ में बवाल, पत्थरबाजी में सीओ का फूटा सिर, गैंगरेप के बाद हत्या का आरोप

0 22

News By- नितिन केसरवानी

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के बड़के जिले प्रतापगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।जहां पर प्राइवेट हॉस्पिटल में काम करने वाली दलित युवती संदिग्ध परिस्थितियों मौत पर जमकर बवाल हो गया।परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है। इसको लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठी चार्ज किया तो ग्रामीण उग्र हो गए और पत्थरबाजी शुरू कर दी।

दुर्गागंज बाजार की एक युवती पास के ही मां मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल पर काम करती थी।शुक्रवार को युवती की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ।प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों पर लाठी चलाने के बाद स्थिति बेकाबू हो गई।आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार रात 11 बजे कोमल नाम की दलित युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों को अस्पताल से फोन कर बुलाया गया,लेकिन जब मां हीरावती वहां पहुंचीं तो कुछ लोगों ने उन्हें रोकने की कोशिश की।कुछ देर बाद एंबुलेंस से शव गांव भेजने का प्रयास किया गया,लेकिन ग्रामीणों ने एंबुलेंस को रोक लिया। जब परिजनों ने शव देखा तो युवती के शरीर पर चोटों के कई निशान थे और कपड़े भी फटे हुए थे,जिससे संदेह गहरा गया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन,डॉक्टर अमित पांडेय,कर्मचारी सुनील कुमार,विद्यासागर,शहबाज और दाई गनोर्मा देवी पर साजिश के तहत सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया।

युवती की मौत से नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।पुलिस जब शव को कब्जे में लेने पहुंची तो लोगों ने विरोध जताया।हालात बिगड़ने पर कई थानों की फोर्स बुला ली गई।पुलिस ने लाठीचार्ज किया,जिससे ग्रामीण और उग्र हो गए और पुलिस पर पथराव शुरू हो गया।

इस पथराव में रानीगंज के सीओ विनय प्रभाकर साहनी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।बढ़ते तनाव को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।घटना के 12 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस शव को कब्जे में नहीं ले सकी। परिजन और ग्रामीण आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और न्याय की मांग पर अड़े रहे।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से बातचीत की और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। पुलिस ने जांच के लिए विशेष टीमें गठित कर दी हैं और आरोपियों पर जल्द कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।फिलहाल गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!