Breaking News in Primes

नये शराब दुकान का भगवती मानव कल्याण संगठन ने किया रैली के साथ विरोध प्रकट 

0 33

ब्लाक रिपोर्टर

शिवकुमार शर्मा

मो नं 9575943608

 

नये शराब दुकान का भगवती मानव कल्याण संगठन ने किया रैली के साथ विरोध प्रकट

 

प्रदेश में खुल रहे 67नयी शराब दुकान को लेकर भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी ने कड़ी नाराजगी जताई है। प्रदेश में नशामुक्ति अभियान चलाने वाली सबसे बड़ी संस्था भगवती मानव कल्याण संगठन ने इस नीति का कड़ा विरोध प्रकट किया है। संगठन गांव,गांव घर घर जा कर लोगों को नशामुक्त करा रही है।तो दूसरी ओर हमारी सरकार और नये 67शराब दुकान खोल कर छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग, महिला पुरुषों को नशे की दलदल में ढ़केल कर जीवन तबाह करने पर तुली हुई है।इसके विरोध में भगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिलाध्यक्ष केशव साव, डॉ विरेन्द्र चौधरी ने सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ मुख्यमंत्री के नाम डिप्टी कलेक्टर श्रृष्टि चंद्राकर महोदया को ज्ञापन सौंपा गया । आपको बता दें, भगवती मानव कल्याण संगठन सद्गुरुदेव परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज द्वारा गठित यह एक समाजसेवी संगठन है जो विगत 25 वर्षों से छत्तीसगढ़ ही नहीं अपितु पुरे देश के विभिन्न प्रदेशों में माता भगवती आदिशक्ति जगत जननी जगदम्बे मां की असीम कृपा एवं आशीर्वाद लेकर समाज को नशामुक्त करा रही है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!