Breaking News in Primes

उत्तर प्रदेशः देश का ग्रोथ इंजन जनपद कौशाम्बी में त्रिदिवसीय विकास महोत्सव का हुआ शुभारंभ

0 48

नितिन केसरवानी

6करोड़ लोगों को आयुष्मान कार्ड का लाभ मिला, जिससे उन्हें मुफ्त स्वास्थ्य सेवा मिली… मानवेन्द्र सिंह

*सेवा, सुरक्षा और सुशासन के 8 वर्ष हुए पूर्ण होने पर डायट मैदान मंझनपुर में भव्य महोत्सव का हुआ आयोजन*

*उत्तर प्रदेश सरकार के उत्कृष के 08 वर्ष विकास पुस्तिका का हुआ विमोचन*

*लघु फिल्मों के माध्यम से उत्तर प्रदेश की विकास गाथा का किया प्रदर्शन, विभागों के स्टॉल्स पर योजनाओं की मिली जानकारी*

*सदस्य विधान परिषद उ0प्र0 ने प्रदेश सरकार की गिनाई उपलब्धियां, जनहित में 8 वर्ष, विकास में नई राहें*

*सदस्य ने विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गई स्टॉलो/प्रदर्शनी का भ्रमण कर किया अवलोकन*

*विधानपरिषद सदस्य ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों का किया अन्नप्राशन*

कौशांबी…केंद्र सरकार के सफल 10 वर्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक 08 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज डायट मैदान, मंझनपुर में त्रिदिवसीय जनपदीय विकास महोत्सव का मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद उ0प्र0 मानवेन्द्र सिंह द्वारा भव्य शुभारंभ किया गया। यह आयोजन प्रदेश सरकार की “सेवा, सुरक्षा और सुशासन“ नीति को समर्पित था, जिसका थीम “उत्तर प्रदेश देश का ग्रोथ इंजन“ रखा गया। इस गौरवशाली महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रभाव का अनुभव किया। सदस्य विधान परिषद उ0प्र0 मानवेन्द्र सिंह ने सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के सम्बन्ध में कार्यक्रम स्थल डायट मैदान, मंझनपुर में विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गई स्टॉलो/प्रदर्शनी का भ्रमण कर अवलोकन भी किया।महोत्सव कार्यक्रम में सदस्य विधान परिषद उ0प्र0 द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन भी किया गया।कार्यक्रम में “8 साल बेमिसाल“ थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को खूबसूरती से दर्शाया गया। वहीं संस्कृति विभाग से आए कलाकारों के समूह द्वारा लोक गायन एवं लोक बिरहा का आयोजन किया गया।
महोत्सव में महाकुम्भ तथा उ0प्र0 सरकार के 08 वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। इन फिल्मों ने सरकार की नीतियों और विकास कार्यों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।महोत्सव कार्यक्रम में जनपद के मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद उ0प्र0 मानवेन्द्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती कल्पना सोनकर, राज्य महिला आयोग की सदस्या प्रतिभा कुशवाहा, जिला अध्यक्ष भाजपा धर्मराज मौर्य एवं पूर्व विधायक पप्पू पटेल एवं संयज गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से “उत्तर प्रदेश सरकार के उत्कृष के 08 वर्ष” विकास पुस्तिका का विमोचन किया गया। सदस्य विधान परिषद उ0प्र0 ने महोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 8 वर्षों में सुशासन, सुरक्षा और विकास के नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, किसान हित में क्रांतिकारी कदम उठाने और प्रदेश को निवेश के आकर्षण का केंद्र बनाने में उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब थी। सड़कों में गड्ढे, बिजली संकट, व्यापारी पलायन जैसी समस्याएं आम थीं। सरकार बनने के बाद अपराध पर नियंत्रण, एंटी-रोमियो स्क्वायड, सख्त पुलिसिंग और बेहतर कानून व्यवस्था के चलते उत्तर प्रदेश अब अन्य राज्यों के लिए मॉडल बन चुका है। इन्वेस्टर समिट 2018 के माध्यम से प्रदेश में 4.68 लाख करोड़ रुपये का निवेश आया। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 में दुनिया भर के निवेशकों ने भाग लिया, जिससे प्रदेश में 33.50 लाख करोड़ रुपये का निवेश आया। इससे प्रदेश में 93 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिला है। सदस्य विधान परिषद उ0प्र0 ने कहा कि एमएसएमई और ओडीओपी योजना के तहत लघु उद्योगों को पुनर्जीवित किया गया। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया गया। 06 करोड़ लोगों को आयुष्मान कार्ड का लाभ मिला, जिससे उन्हें मुफ्त स्वास्थ्य सेवा मिली। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 1.86 करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन मिला। होली और दिवाली पर सरकार ने दो गैस सिलेंडर मुफ्त देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत लाखों गरीब परिवारों की बेटियों की शादी हुई, जिसमें सरकार ने प्रति विवाह 01 लाख रुपये का अनुदान दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे प्रदेश बन गया है। प्रदेश में कई एक्सप्रेसवे बन चुके हैं, जो देश में सबसे अधिक है। देश के 55 एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश में हैं। वर्तमान में 11 एक्सप्रेसवे निर्माणाधीन हैं, जिनसे प्रदेश में यातायात सुविधा और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। किसानों को एमएसपी पर फसल की खरीद और डीबीटी के माध्यम से भुगतान हो रहा है, जिससे किसान आर्थिक रूप से सशक्त हो रहे हैं।सदस्य विधान परिषद ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था में भी क्रांतिकारी परिवर्तन आया है। 1.33 लाख विद्यालयों का कायाकल्प हुआ है, जिससे शिक्षा का स्तर बेहतर हुआ है। प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए स्पोर्ट्स हब विकसित किए जा रहे हैं। प्रदेश में आयोजित दिव्य डिजिटल महाकुंभ ने दुनिया को चकित कर दिया। महाकुंभ में स्वच्छता, सेवा और समर्पण का अद्वितीय संगम देखने को मिला। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में सेवा देने वाले कर्मियों का सम्मान कर उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने आवारा पशुओं के संरक्षण के लिए हजारों गौ संरक्षण केंद्र बनाए। ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय, सामुदायिक शौचालय और सचिवालय जैसी सुविधाएं विकसित की गईं, जिससे ग्रामीण विकास को नई दिशा मिली। उत्तर प्रदेश अब सिर्फ एक राज्य नहीं, बल्कि देश का ग्रोथ इंजन बन गया है। सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति ने प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। यह महोत्सव सरकार की उल्लेखनीय उपलब्धियों का प्रमाण है और जनता के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक भी। उत्तर प्रदेश अब विकसित भारत निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। प्रेस वार्ता में कलेक्ट्रेट सभागार में सदस्य विधान परिषद उ0प्र0 ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई और बदलते उत्तर प्रदेश पर प्रकाश डाला।


सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुरू हुए इस त्रिदिवसीय कार्यक्रम का आयोजन 27 मार्च तक किया जाएगा, जिसमें प्रतिदिन डायट मैदान मंझनपुर, लोकमंच में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इस महोत्सव में जनपद के लोग शामिल होकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और इनका प्रत्यक्ष लाभ भी ले सकते हैं। आयोजन स्थल पर विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां योजनाओं की जानकारी, आवेदन प्रक्रिया और लाभार्थियों के अनुभव साझा किए जाएंगे। यह महोत्सव जनता को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और उनके सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण मंच प्रदान कर रहा। कार्यक्रम में अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अपने-अपने सम्बोधन व्यक्त कियें। इस अवसर पर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी, पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव एवं मुख्य विकास अधिकारी अजीत कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!