Breaking News in Primes

होली,रंगपंचमी उत्सव: त्रिशूल, डमरू व रॉकेट वैलून के रूप में आई पिचकारी हर्बल गुलाल की मांग ज्यादा,बाजार में होली का रंग, गुलाल और पिचकारियों से सजी दुकानें टेशू के फूलों के केसरिया रंग बनाने में लोग जुटे

0 59

होली,रंगपंचमी उत्सव: त्रिशूल, डमरू व रॉकेट वैलून के रूप में आई पिचकारी हर्बल गुलाल की मांग ज्यादा,बाजार में होली का रंग, गुलाल और पिचकारियों से सजी दुकानें टेशू के फूलों के केसरिया रंग बनाने में लोग जुटे

 

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

रायसेन।मस्ती और रंगों का त्यौहार होलिकोत्सव के लिए अब चंद रोज ही रह गए हैं।जिसकी तैयारियां अब घर घर तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं।बाजार में रंग गुलाल पिचकारियों की दुकानें लगना शुरू हो गई हैं।

आधी रात में होगा होलिका दहन…..

होली 14 मार्च को मनाई जाएगी। इससे एक दिन पहले 13 मार्च को होलिका दहन होगा। इस बार होलिका दहन के समय भद्रा का छाया रहेगा। इसलिए होलिका दहन आधी रात में किया जाएगा। धर्माधिकारी पं.ओमप्रकाश शुक्ला, राममोहन चतुर्वेदी मुकेश भार्गव ने बताया कि होलिका का पूजन गुरुवार को शाम को 6 से 9 के बीच में कर सकते हैं। लेकिन दहन का शुभ मुहूर्त भद्रा समाप्त होने के बाद मध्य रात्रि में 11 बजकर 28 मिनट से 12 बजकर 30 मिनट के बीच रहेगा।इसके बीच ही दहन करना शुरू होगा। बताया कि 13 मार्च गुरुवार को भद्रा सुबह 10.37 बजे से रात्रि 11.28 तक रहेगी। इसलिए इसके बीच होलिका दहन नहीं किया जा सकता है।

होली का पर्व नजदीक आते ही बाजार में रंग-गुलाल व पिचकारी की दुकानें सज गई हैं। दुकानदारों ने बच्चों से लेकर बड़ों तक का ख्याल रखा है। पिचकारी हो या रंग-गुलाल या फिर टोपी, मुखौटा व बाल वैलून सहित दूसरे आइटम दुकानों में सभी की पसंद का सामान उपलब्ध है। रंग-पिचकारी के अलावा खान-पान की दुकानें भी लग गई है। मिठाई में गुझिया मिठाई नमकीन पपड़ी जैसे आइटम की खरीदारी शुरू है। घर में बनाने की सामग्री के साथ बाजार में रेडीमेड खाद्य सामग्री भी उपलब्ध है। लोग जरूरत व इच्छा के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं।

बाजार में दुकान लगाने वाले मुन्ना लाल भगवान दास पटवा महेश पटवा बताते हैं कि इस बार पिचकारी में त्रिशूल डमरू हथौड़ा व राकेट की वेरायटी आई है। बच्चों के लिए पूर्व की भांति डोरेमोन व मोटी-पतलू वाली पिचकारी उपलब्ध है। गुलाल में हर्बल कलर के अलावा पानी वाले रंगों में कई वेरायटी मिल रही है। होली पर मुखौटा लगाने व टोपी पहनने के साथ ही लोग रंग बिरंगें बाल भी लगाते हैं। बड़ों से लेकर बच्चों तक के इस शौक का भी ख्याल रखा गया है।इस बार रंग गुलाल पिचकारियों पर 20 से25 प्रतिशत महंगाई डायन की मार बढ़ेगी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!