Breaking News in Primes

रायसेन में पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कें:स्थानीय लोग परेशान; नगर पालिका के अधिकारियों ने कहा- मरम्मत कराना ठेकेदार की जिम्मेदारी

0 32

रायसेन में पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कें:स्थानीय लोग परेशान; नगर पालिका के अधिकारियों ने कहा- मरम्मत कराना ठेकेदार की जिम्मेदारी

 

*दैनिक प्राईम संदेश जिला ब्यूरो चीफ राजू बैरागी जिला *रायसेन*

 

रायसेन।रायसेन शहर में अमृत-2 योजना के तहत पानी की पाइप लाइन बिछाने का काम चल रहा है। ठेकेदार ने कई मोहल्लों में सड़कें खोदकर छोड़ दी हैं। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

खुदाई के दौरान कई लोगों के नल कनेक्शन टूट गए हैं। इंडियन चौराहा वार्ड 9 से तालाब की ओर जाने वाली सीमेंटेड सड़क को भी दो दिन पहले खोदा गया। सड़क की सही तरीके से मरम्मत न होने से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की। लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

इस योजना के तहत 10 करोड़ रुपए की लागत से वार्ड-13 ताजपुर वार्ड-18 संजय नगर और वार्ड-6 गवोईपुरा में ओवरहेड टैंक का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही वार्ड 1 से 18 तक करीब 56 किलोमीटर क्षेत्र में नई पाइप लाइन बिछाई जा रही है। पुरानी और क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों को भी बदला जा रहा है।

पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़कों को तोड़ा जा रहा है…सीएमओ बोले- सड़क की मरम्मत ठेकेदार की जिम्मेदारी

नगर पालिका के सीएमओ ने बताया कि सड़कों की मरम्मत ठेकेदार की जिम्मेदारी है। टेंडर में यह शर्त पहले से शामिल है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मरम्मत कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!