Breaking News in Primes

परीक्षाओं के चलते ध्वनि यंत्रों का रखे ध्यान-एसडीएम  शांति समिति की हुई बैठक 

0 144

परीक्षाओं के चलते ध्वनि यंत्रों का रखे ध्यान-एसडीएम

 

शांति समिति की हुई बैठक

 

राजू पटेल कसरावद(खरगोन)

 

वर्तमान में बच्चों की परीक्षाएं चल रही हैं। ऐसे में ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग अनुमति के बिना ना करे एवं उनकी आवाज भी कम हो। जिससे पढ़ने वाले बच्चे डिस्टर्ब ना हो। डीजे पर तो पूर्ण प्रतिबंध हैं। आगामी त्यौहार सभी आपसी प्रेम एवं भाईचारे के साथ मनाए। उक्त बात शुक्रवार को थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में एसडीएम सत्येंद्र बैरवा ने कही। बैठक में एसडीओपी मनोहर गवली ने कहा कि रमजान, होलिका दहन, धुलेंडी, एवं रंगपंचमी के त्यौहार आने वाले हैं, सभी त्यौहार आपस में प्रेम एवं उल्लास के साथ मनाए। त्यौहारों पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों का विशेष ध्यान रखें। डीजे पर प्रतिबंध हैं, बच्चो की परीक्षाओं का समय होने के कारण त्यौहारों पर भी समय सीमा में साउंड चलाए, आवाज धीमी हो ताकि बच्चों को परेशानी ना हो। ऐसे में शिकायत होने पर फिर कार्यवाही करना होती हैं। इसलिए इन बातों का ध्यान रखे। बैठक में थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन, सीएमओ कमलेश गोले, जेई डी एस खांडेकर, पटवारी देवेंद्र नामदेव, पार्षद डॉ शिरीष जायसवाल, ताराचंद यादव, अभिभाषक नवीन जोशी, अवधेश पवार, सदर रईस कुरैशी, सईद हेडली, अकील शेख, जितेंद्र जिराती, सुधीर सराफ आदि उपस्थित थे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!