Breaking News in Primes

तेज रफ्तार बस ने छीन लिया बूढ़े दादा-दादी व विधवा मां का सहारा।

0 449

तेज रफ्तार बस ने छीन लिया बूढ़े दादा-दादी व विधवा मां का सहारा।

 

अनुचित ढंग से बने ब्रेकर से अनियंत्रित बस टहलने निकले 17 वर्षीय बालक को कुचला मौके पर मौत।

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

 

 

दिल दहला देने वाली घटना सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद मझौली की है जहां बस की तेज रफ्तार ने बूढ़े दादा-दादी व विधवा मां का इकलौते सहारा रहे 17 वर्षीय बालक को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने ना केवल वृद्ध दादा- दादी, विधवा मां, जात-बिरादरी का बल्कि इस परिवार से परिचित हर एक व्यक्ति समुदाय का दिल दहला दिया। जहां परिवार जनों का रो-रो पर बुला हाल है वही क्षेत्र में मातम छाया हुआ है।

 

बताते चलें कि मृतक संतोष गुप्ता पिता रामगोपाल गुप्ता उम्र 17 वर्ष निवासी नगर परिषद मझौली वार्ड क्रमांक दो आज 28 फरवरी को रोजाना की तरह सुबह 5:30 बजे अपने बड़े पापा के लड़के के साथ टहलने निकला था जैसे ही सिविल न्यायालय मझौली के पास पहुंचा पीछे तरफ से आ रही गहरवार बस जो सीधी से चलकर बायां मड़वास होते हुए जबलपुर जाती है जिसका नंबर एमपी 54 जेड ए 4614 बताया जा रहा है जोरदार ठोकर मार दी जिससे सर के पीछे तरफ चोट लगने से मृतक रोड पर गिर गया। साथ रहे बालक द्वारा घर वालों को सूचित किया गया परिजन तत्काल पहुंच बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौली लाए जिसके नाक कान से ब्लड बह रहा था और घटनास्थल पर भी सड़क में काफी ब्लड फैला हुआ था। जिसे देख डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जहां देखते ही देखते अस्पताल प्रांगण में भीड़ जमा हो गई और यहां का माहौल चीक गुहार में तब्दील हो गया।

 

*रोड पर बना ब्रेकर तेज रफ्तार बना दुर्घटना का कारण?*

 

लोगों व जानकारो की माने तो सिविल न्यायालय के सामने अनुचित ढंग से बिना किसी समुचित सूचनाक व शिगनल के ब्रेकर बनाए गए हैं जो घटनाओं का आए दिन कारण बन रहे हैं। यहां आए दिन घटनाएं घटित हो रही है प्रथम दृष्टांत यह घटना भी बस की तेज रफ्तार और बिना समुचित चिन्हांकन व सिग्नल का बना ब्रेकर हो सकता है। देखा जाए तो अन्य जगह ब्रेकरों में लाल रंग की निशानी दी जाती है साथ ही 100 मीटर की दूरी पर बोर्ड लगे होते हैं लेकिन यहां बने ब्रेकर में ऐसा कुछ भी नहीं किया गया है ब्रेकर के नीचे सफेद रंग की पतली पट्टी दी गई है जो दूर से नहीं दिख रही । चालक द्वारा बस में लगाए गए ब्रेक के जो निशान रोड में बने हैं ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बस तेज रफ्तार में थी जैसे ही ब्रेकर के निशानी और बेकार नजर में आया होगा ब्रेक लगाया तब तक ब्रेकर मे अनियंत्रित होकर बस बालक को कुचल दिया। हालांकि होनी को कौन टाल सकता है घटना का वास्तविक कारण जांच रिपोर्ट से ही चल पाएगा लेकिन वृद्ध दादा दादी एवं विधवा मां का सहारा चालक की लापरवाही और रोड में बने बिना सिग्नल के ब्रेकर का शिकार हो गया।

 

*आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम थाना प्रभारी ने समझइस दे खुलवाया।*

 

सड़क दुर्घटना में हुई बालक के मृत पर आक्रोशित लोगों ने पीएम उपरांत शव को सड़क पर रख विरोध प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम कर दिया जिसकी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मझौली दीपक सिंह बघेल पहुंच लोगों को कढी कार्यवाही का आश्वासन दे परिजन द्वारा वृद्ध दादा दादी एवं विधवा मां के आर्थिक मदद के मांग पर उनकी मांगों को जिम्मेदारों तक पहुंचने का वचन देते हुए समझा बुझा कर जाम खुलवाया तब जाकर नायब तहसीलदार आशीष मिश्रा तथा प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमित सिंह पहुंचे। जहां पर थाना प्रभारी ने व्यक्तिगत रूप से दस हजार रुपए की आर्थिक मदद की वही सीएमओ मझौली द्वारा अंत्येष्ठि सहायता की5000 रुपए मृतक के परिजनों को उपलब्ध कराई गई। थाना प्रभारी द्वारा लोगों से गरीब दुखित परिवार की मदद करने के लिए पहल की गई है।

 

इनका है कहना

1- थाना प्रभारी ने समुचित कार्यवाही किए जाने तथा आर्थिक मदद करने करने का आश्वासन दिए हैं जिसमें हम बिना किसी दबाव में थाना प्रभारी का कहना मानते हुए शव को रोड से हटा जाम खुलवाया है तथा शव का अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे हैं।

 

जगदीश प्रसाद गुप्ता मृतक का दादा (बब्बा)

 

2-आज सुबह बस की चपेट में आने से बालक की मृत्यु हो गई थी बस के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया गया है चालक पर भी एफआईआर दर्ज कर ली गई है शव का पीएम कर दिया गया है परिजनों द्वारा मांगों को लेकर चक्का जाम किया गया था जिसे समझाइश देकर खुलवाया गया है।

 

दीपक सिंह बाघेल थाना प्रभारी मझौली

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!