Breaking News in Primes

बागेश्वर धाम में सामूहिक विवाह समारोह के लिए महा भंडारे का आयोजन

0 19

बागेश्वर-धाम-में-सामूहिक-विवाह-समारोह-के-लिए-महा-भंडारे-का-आयोजन

छतरपुर

बागेश्वर धाम में पांच दिवसीय बुंदेलखंड महोत्सव चल रहा है। इसी दौरान 251 गरीब कन्याओं की शादी होगी। इसे लेकर महाजलसा का आयोजन किया गया है। लाखों लोग कन्याओं की शादी के लिए बागेश्वर धाम पहुंचे हुए हैं। इसके साथ ही नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी बागेश्वर धाम पहुंचेंगी। गढ़ा स्थित बागेश्वर धाम में लोगों की भीड़ इतनी उमड़ी है कि पैर रखने की जगह नहीं है। दूर-दूर से लोग यहां महाशिवरात्रि पर होने वाले बड़े आयोजन के लिए आए हैं।

20 लाख लोगों के लिए भंडारा

सामूहिक विवाह समारोह के लिए बागेश्वर धाम में महा भंडारे का आयोजन किया गया है। बागेश्वर धाम की तरफ से दावा किया गया है कि करीब 20 लाख लोगों के खाने की व्यवस्था है। सैकड़ों हलवाई और हेल्पर खाना बनाने में लगे हुए हैं। कई दिनों से इसकी तैयारी चल रही थीं। दिन रात लोगों को खाना परोसा जा रहा है।

लाखों लोग हैं जमा

वहीं, बागेश्वर धाम में अभी लाखों लोगों का जमावड़ा है। धाम की तरफ से जारी तस्वीरों में देखा जा रहा है कि डोम के अंदर हजारों लोग ठंडी रात में पड़े हुए हैं। वहीं, हजारों सेवादार वहां आए लोगों की सेवा में लगे हैं। साथ ही लगातार वहां कथा भी हो रही है। इसकी वजह से पूरा भक्तिमय माहौल है।

गायकों ने बांधा समां

बागेश्वर धाम का पूरा माहौल भक्तिमय है। ऐसे में बुंदेलखंडी और भोजपुरी सिंगरों का भी वहां जमावड़ा है। भोजपुरी गायक खेसारीलाल यादव ने बागेश्वर धाम में धार्मिक भजनों से समां बांधा है। इसके साथ ही कन्हैया मित्तल और अन्य गायक वहां भक्तों का मनोरंजन कर रहे हैं। पूरी रात बागेश्वर बाबा के भक्त वहां डंटे हुए हैं।

राष्ट्रपति देने पहुंचींआशीर्वाद

इसके साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी कन्या विवाह के अवसर पर नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने पहुंची हैं। वह करीब ढाई घंटे तक बागेश्वर धाम में रहेंगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री मोहन यादव भी वहां रहेंगे। इसकी वजह से सुरक्षा के इंतजाम भी कड़े किए गए हैं।

251 कन्याओं की होगी शादी

महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर बागेश्वर धाम में 251 गरीब कन्याओं की शादी होगी। शादी समारोह के दौरान सभी को गृहस्थी का पूरा सामान दिया जाएगा। इसमें एक-एक बाइक भी शामिल होगा। सभी कन्याओं का कन्यादान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री करेंगे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!