Breaking News in Primes

आज अर्बन समिट का होगा आयोजन, डेवलपिंग सिटीज ऑफ टुमॉरो विषय पर विशेष सत्र होगा

0 19

आज-अर्बन-समिट-का-होगा-आयोजन,-डेवलपिंग-सिटीज-ऑफ-टुमॉरो-विषय-पर-विशेष-सत्र-होगा

भोपाल
ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के तहत आज 2 बजे अर्बन समिट का आयोजन किया जाएगा, जिसमें “डेवलपिंग सिटीज ऑफ टुमॉरो” विषय पर विशेष सत्र होगा। इस दौरान शहरी विकास की प्रमुख नीतियों और निवेश के अवसरों पर चर्चा होगी।

ईवी पोर्टल का लोकार्पण
सरकार इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) को बढ़ावा देने के लिए समिट में ईवी पोर्टल का लोकार्पण करेगी। इससे चार्जिंग स्टेशन समेत ईवी इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास को बढ़ावा मिलेगा। मध्यप्रदेश में 72 हजार करोड़ रुपए की लागत से नगरीय विकास परियोजनाएं प्रगति पर हैं, जबकि 88 हजार करोड़ की परियोजनाएं प्रक्रियाधीन हैं। इस समिट में निवेशकों को इन परियोजनाओं में भागीदारी के अवसर मिलेंगे।

समिट में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल, मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव कटिकिथला श्रीनिवासन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख सचिव संजय कुमार शुक्ला के स्वागत उद्बोधन से होगा।
कल केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। आज केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

‘डेवलपिंग सिटीज ऑफ टुमॉरो’ पर विशेष सत्र
उद्घाटन सत्र के बाद इस विषय पर प्रमुख सचिव संजय कुमार शुक्ला और आयुक्त सीबी चक्रवर्ती अपना प्रेजेंटेशन देंगे। इसके बाद, निवेशकों के साथ नगरीय विकास परियोजनाओं में निवेश को लेकर चर्चा होगी। इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास विभाग की प्रदर्शनी भी आयोजित होगी, जिसमें निवेशकों को शहरी विकास परियोजनाओं में निवेश की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

पर्यावरण के अनुकूल परिवहन व्यवस्था
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शामिल होने वाले अतिथियों के लिए कुल 1149 इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध रहेंगे, जो उन्हें पार्किंग स्थल से आयोजन स्थल तक लाने और वापस ले जाने का कार्य करेंगे। इसमें तीन प्रकार की ई-बस और 973 कारें शामिल हैं। अर्बन समिट, निवेशकों को राज्य में शहरी विकास की अपार संभावनाओं को समझने और उनमें भागीदारी करने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!