Breaking News in Primes

रेत माफिया की दबंगई धार में खनिज जांच चौकी पर तैनात कर्मचारियों पर धारदार हथियारों से मारपीट की

0 29

रेत-माफिया-की-दबंगई-धार-में-खनिज-जांच-चौकी-पर-तैनात-कर्मचारियों-पर-धारदार-हथियारों-से-मारपीट-की

धार
कुक्षी थाना क्षेत्र के ग्राम आली स्थित खनिज जांच चौकी पर तैनात निजी कर्मचारियों पर रेत माफिया ने प्राणघातक हमला कर दिया। लाठी, डंडे, लोहे के पाइप व धारदार हथियारों से मारपीट की। इससे कर्मचारियों को गंभीर चोटें आई हैं। एक कर्मचारी का पैर फ्रैक्चर हो गया है।

रेत माफिया की दबंगई यहीं नहीं रुकी, उन्होंने चौकी पर जमकर उत्पात मचाते हुए तोड़फोड़ भी की और सीसीटीवी में घटनाक्रम कैद न हो जाए, इसलिए सीसीटीवी को भी तोड़ दिया। हालांकि एक सीसीटीवी कैमरे में पूरा घटनाक्रम कैद हो गया है। फुटेज में बदमाश कर्मचारी पर पथराव करते भी नजर आ रहे हैं। पुलिस ने शनिवार को प्रकरण दर्ज किया।

चेकिंग वाले कर्मचारियों पर हमला
ग्राम आली में शिवा धनलक्ष्मी कंपनी द्वारा रेती गिट्टी मुरम समेत खनिजों की रायल्टी जांच करने का ठेका लिया गया है। यहां पर चेकिंग करने वाले कर्मचारी पुष्पेंद्र भीकम सिंह चौहान, हरेंद्र सिंह दीप सिंह, सोहन सिंह जगबीर सिंह, तसनाम सिंह, मलकिन सिंह, निर्मल सिंह, सिमरन सिंह ड्यूटी पर थे। इसी दौरान दो स्कार्पियो वाहन और एक बिना नंबर की कार में आए रेत माफिया के गुंडों ने कर्मचारियों पर लाठी-डंडों से कर्मचारियों से मारपीट की। सचिन, बबलू और अन्य तीन आरोपित बताए जा रहे है। इन आरोपितों की पहचान भी कर ली है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!