Breaking News in Primes

हत्या के इनामी आरोपियों को जमोड़ी पुलिस ने थाणे महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार।*

0 201

*। हत्या के इनामी आरोपियों को जमोड़ी पुलिस ने थाणे महाराष्ट्र से किया गिरफ्तार।*

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

 

पुलिस अधीक्षक सीधी डाँ. रविन्द्र वर्मा के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी अरविंद श्रीवास्तव व उप पुलिस अधीक्षक सीधी गायत्री तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी जमोडी उप निरी. दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में जमोडी पुलिस द्वारा 15 दिन पूर्व हत्या कारित कर फरार ईनामी आरोपियों को थाने महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

 

मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि

22 जनवरी 2025 को फरियादी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट लेख कराया कि मेरे चचेरे भाई राजेश कोल व मेरे भाई दिलीप कोल की पत्नी नीतू कोल के मध्य प्रेम प्रसंग चल रहा था उसी बात को लेकर आज शाम करीबन 7 बजे मेरे भाई दिलीप कोल को राजेश कोल व मेरी भाभी नीतू कोल मिलकर लाठी डण्डे से मारपीट किये है जिस कारण मेरे भाई दिलीप कोल की मृत्यु हो गई है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना जमोडी में धारा 103(1) 3(5) भारतीय न्याय संहिता का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर मामले को विवेचना में लिया गया। आरोपीगण घटना कारित करने के बाद से ही फारर हो गये थे जिनकी गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास किये गये लेकिन आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सके जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सीधी द्वारा 10000-10000 रूपये के नगद इनाम की उद्घोषणा करते हुए थाना प्रभारी जमोड़ी को शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी एवं भौतिक दक्षता का उपयोग करते हुए आरोपियों की पता तलाश कर राजेश कोल एवं नीतू कोल दोनों की उपस्थिति थाणे महाराष्ट्र होना पाई गई जो टीम तत्काल रवाना होकर उक्त आरोपियों को आज 11 फरवरी 2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

 

*इनकी रही प्रमुख भूमिका*

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी जमोड़ी उनि दिव्य प्रकाश त्रिपाठी सउनि० रामबाबू दीपांकर, प्रजार, लल्लू विश्वकर्मा, महाराणा प्रताप सिंह, प्रआर, अवनीश सिंह, मप्रआर. किरण मिश्रा, शांती सिंह, चालक प्रआर 60 अशोक बहरोलिया, आर. 449 सतीष तिवारी, राजलाल भौरे, सुनील त्रिपाठी, सतेन्द्र सिंह, वंशलाल सिंह, अतुल सिंह, राजू यादव, मानेन्द्र शुक्ला, मआर कृति त्रिपाठी, स्वाती द्विवेदी, सायबर सेल सीधी से आनंद कुशवाहा एवं प्रदीप मिश्रा का विशेष योगदान रहा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!