Breaking News in Primes

अवैध फायर आर्म्स की तस्करी के विरुद्ध खरगोन पुलिस का प्रहार

0 161

*थाना कोतवाली खरगोन

*अवैध फायर आर्म्स की तस्करी के विरुद्ध खरगोन पुलिस का प्रहार*

 

खरगोन जिले से प्राइम संदेश

 

 

* जलगांव महाराष्ट्र से अवैध हथियार खरीदने आए 03व्यक्तियों को फायर आर्म्स के जखीरे के साथ खरगोन पुलिस ने पकड़ा*

* पुलिस ने आरोपीयो के कब्जे से 22 नग अवैध हथियार किए जप्त*

* जप्तशुदा अवैध फायर आर्म्स की कुल कीमत लगभग 4,30,000/- रुपये*

पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इन्दौर (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के द्वारा अवैध हथियारों के निर्माण एवं अवैध खरीदी-बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री धर्मराज मीना व अति.पुलिस अधीक्षक श्री मनोहरसिंह बारीया के द्वारा जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व थाना प्रभारियों को मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर अवैध फायर आर्म्स पर पैनी निगाह रखने एवं अवैध फायर आर्म्स के नेटवर्क को चिन्हित कर उसे ध्वस्त कर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी क्रम मे थाना कोतवाली खरगोन की पुलिस टीम के द्वारा अवैध हथियार परिवहन करते 03 आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई है ।

*घटना का संक्षिप्त विवरणः-*

दिनांक 27.01.25 को थाना कोतवाली खरगोन पर मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, 03 व्यक्ति जो जलगांव महाराष्ट्र क्षेत्र के रहने वाले है जिन्होंने ग्राम सिगनूर के सिकलीगर से भारी संख्या मे पिस्टल व देशी कट्टे खरीदे है और वे लोग महाराष्ट्र पासिंग मोटर सायकल से खरगोन के बाहर बिस्टान रोड से वापस जलगांव महाराष्ट्र चले जाएंगे । मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी कोतवाली खरगोन श्री बीएल मंडलोई के नेतृत्व मे पुलिस टीम का गठन किया गया व मुखबिर की सूचना से अवगत करवाकर पुलिस टीम को तत्काल रवाना किया गया । पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर के बताए स्थान राजश्री जीनिंग के आगे बिस्टान रोड खरगोन पर झाड़ियो की आडसे मुखबिर के बताए हुलिये के व्यक्तियों का इंतजार किया गया । थोड़ी देर के बाद राजश्री जिनिग के पास मुखबिर के बताए हुलिये के तीन लडके मोटर सायकल क्रमांक MH.19.AT.4286से आते दिखेजिन्हे पुलिस टीम द्वारा शंका के आधार पर घेराबंदी कर रोका व मोटर सायकल चलाने वाले से नाम पता पुछते उसने अपना नाम शुभम पिता सुनील जाधव जाति पाटील निवासी कांचन नगर जलगांव थाना शानिपेठ जिला जलगांवबीच में बैठने वाले का नाम पता पुछते अपना नाम कार्तिक उर्फ चेतन पिता श्यामकांत गालोर जाति पाटील उम्र 21 वर्ष निवासी नेताजी पालकर चौक चालीसगांव थाना चालीसगांव जिला जलगांव (महाराष्ट्र), एवं पीछे बैठने वाले का नाम पता पुछते पवन पिता किशोर चौहान जाति बंजारा उम्र 25 वर्ष निवासी दाउदखेडी थाना बिस्टान जिला खरगोन हाल मुकाम रामेश्वर कालोनी जलगांव थाना जलगांव जिला जलगांव महाराष्ट्र के रहने वाले बताया ।

पुलिस टीम के द्वारा तीनों व्यक्तियों की तलाशी लेने परमोटर सायकल चलाने वाले शुभम जाधव की पीठ पर टंगे बैग मे 12 बोर के05 देशी कट्टे , बीच मे बैठे चेतन गोलार के पास की प्लास्टिक की थैली में लपेटे हुये 07 देशी पिस्टलऔर पीछे बैठे पवन चौहान के पास के पीठ पर टंगे बैग में 03 देशी पिस्टल तथा 12 बोरे के 07 देशी कट्टेमिले । पुलिस टीम ने तीनों से अवैध फायर आर्म्स रखने के संबंध मे लाइसेंस या दस्तावेज का पूछने पर उन्होंने कोई लाइसेंस या दस्तावेज नहीं होना बताया । तीनों से अवैध हथियारों के संबंध मे पुछताछ करते बताया कि अंकुश उर्फ कुश राठौर निवासी दाउतखेडी जिला खरगोन से खरीदना और जलगांव महाराष्ट्र ले जाने हेतु बताया ।

पुलिस टीम ने तीनों आरोपीयो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 देशी पिस्टल कीमती लगभग 2,50,000/- रुपये व 12 बोर के 12 देशी कट्टे कीमती लगभग 1,80,000/- रुपये , मोटर सायकल क्रमांक MH.19.AT.4286 किमती 30,000/- रुपये कुल मशरुका कीमती लगभग 4,60,000/- रुपये को नियमानुसार विधिवत जप्त कर थाना कोतवाली खरगोन पर अपराध धारा 25(1) आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है ।पुलिस टीम के द्वारा आरोपी को माननीय न्यायालय पेश कर उसका पुलिस रिमान्ड प्राप्त किया जाएगा जिसमे अवैध हथियारो के संबंध मे अन्य पूछताछ की जाएगी ।

*गिरफ्तारशुदा आरोपी*

01. शुभम पिता सुनील जाधव जाति पाटील उम्र 21 वर्ष निवासी कांचन नगर जलगांव थाना शानिपेठ जिला जलगांव

02. कार्तिक उर्फ चेतन पिता श्यामकांत गालोर जाति पाटील उम्र 21 वर्ष निवासी नेताजी पालकर चौक चालीसगांव

थाना चालीसगांव जिला जलगांव (महाराष्ट्र),

03. पवन पिता किशोर चौहान जाति बंजारा उम्र 25 वर्ष निवासी दाउदखेडी थाना बिस्टान जिला खरगोन हाल मुकाम

रामेश्वर कालोनी जलगांव थाना जलगांव जिला जलगांव महाराष्ट्र

*गिरफ़्तारशुदा आरोपी का आपराधिक रिकार्ड*

पवन पिता किशोर चौहान जाति बंजारा उम्र 25 वर्ष निवासी दाउदखेडी थाना बिस्टान जिला खरगोन हाल मुकाम रामेश्वर कालोनी

जलगांव थाना जलगांव जिला जलगांव महाराष्ट्र

क्रमांक थाना अपराध क्रमांक धारा

1. थाना द्वारकापूरी जिला इंदौर 477/19 25 (ए) आर्म्स एक्ट

2. थाना गोंगावा जिला खरगोन 206/22 294,307,34,506 भादवि

*जप्त मश्रुका*

(1). आरोपियों के कब्जे से 10देशी पिस्टल किमती – 2,50,000 रुपये ,12 बोर की 12 पिस्टल किमती 1,80,000/-रुपये

कुल 22 अवैध हथियार की कुल कीमत लगभग 4,30,000/- रुपए

(2). मोटर सायकल क्रमांक MH.19.AT.4286- किमती30,000/- रुपये

*पुलिस टीम -*

उक्त कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग खरगोन श्री रोहित लखारे के मार्ग दर्शन में एवं थाना प्रभारी खरगोन निरीक्षक बनवारीलाल मंडलोई के नेतृत्व मेंसउनि शक्तिसिह सिकरवार, आशीष सोमवंशी, प्रआर साधुसिह, आर. संतोष शुक्ला, आर.दिपक सिकरवार, आर. रविन्द्र जाधव, आर.रविन्द्र डावर, आर.तेजप्रकाश, आर.हर्षवर्धन, आर.राँबी यादव, आर.जामसिग का सराहनीय योगदान रहा ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!