Breaking News in Primes

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्म जयंती।

0 276

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्म जयंती।

 

युवा फाउंडेशन ग्राम झोली 2 द्वारा 23 जनवरी 2025 को इसे बड़ी धूमधाम से मनाया गया

पुर्नवास क्षेत्र के पूर्वांचल के पुर्नवास ग्राम झोली, निश्चितपुर, चिकलपाटी लखीपुर, हिरणघाटा आदि सह मनका ढाना, मारका ढाना, रैनीपार्टी आदिवासी अंचल के 15 से 16 गांव के मेधावी बच्चों कक्षा पांचवी, आठवीं, दसवीं के वर्ष 2023- 24 के परीक्षा परिणाम में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को पारितोषिक व स्मृति चिन्ह भेट दिया गया। इस कार्यक्रम के सभा अध्यक्ष श्री भोलानाथ सरकार , मुख्य अतिथि श्री शिवम जी ग्वाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक जिला प्रचारक आदर्श, मर्यादा, कर्तव्य परायणता, पर स्पीच दिया।

 

बैतूल पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य श्री डॉक्टर अरुण सिंह भदोरिया विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी स्पीच सभा को भाबुक बना दिया तथा निर्धन छात्रों को पढ़ने हेतु अग्रिम सहयोग की बात कही।

 

सभा मंच पर उपस्थित ग्राम पंचायत नूतनडांगा के सरपंच श्रीमती कंबोली बाई मंडल, सेवा निवृत्त शिक्षक श्री रवींद्रनाथ माझी, श्री चेतन राय, श्री अमित दास, श्री सुरेश सेन आदि क्षेत्र के लगभग 500 से अधिक लोग उपस्थित रहे।

 

भव्य दिव्य एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम के आयोजक युवा फाउंडेशन ग्राम झोली 2 अध्यक्ष श्री नित्य मंडल, श्री पिन्टूजीत, श्री असीम विश्वास द्वारा आभार व्यक्त किया गया और प्रतिवर्ष सामाजिक जागृति हेतु प्रयास करने का लक्ष्य रखा गया।

 

इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा काफी सराहना की गई।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!