Breaking News in Primes

स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में नगर पालिका नेपनागर द्वारा भव्य मैराथन का हुआ आयोजन

0 47

*प्राईम्स टीवी रिपोर्टर कुणाल दशोरे नेपानगर*

 

*स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में नगर पालिका नेपनागर द्वारा भव्य मैराथन का हुआ आयोजन*

 

नेपानगर। रविवार को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में नगर पालिका द्वारा एक भव्य मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के युवा नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह आयोजन युवाओं को प्रेरित करने और स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने व कदम कदम मिलाओ नेपानगर को सुंदर व स्वच्छ बनाओ के उद्देश्य से किया गया। मैराथन का शुभारंभ थाना प्रभारी श्रीमती ज्ञानू जायसवाल और तहसीलदार जितेंद्र अलावा द्वारा सुबह 7.30 बजे मनोज टॉकीज से हुआ। मुख्य अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया साथ ही स्वामी विवेकानंद जी के जीवन और उनके प्रेरणादायक संदेशों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को उनके आदर्शों का अनुसरण करने की प्रेरणा दी। इस मैराथन में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें मैराथन नगर के मनोज टॉकीज से शुरू हुई और 7 न. गेट पहुंची और यहां से पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पर जहां समापन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष भारती पाटिल ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना और युवाओं में राष्ट्रीय चेतना जागृत करना है साथ ही हमे कदम से कदम मिलाओ नेपानगर को सुंदर और स्वच्छ बनाओ का संकल्प को भी पूरा करना है उन्होंने सभी प्रतिभागियों और नगर पलिका के सभी कर्मचारीयों को इस आयोजन की सफलता के लिए बधाई दी नगर पालिका उपाध्यक्ष सरला काटकर ने वंदे मातरम के नारे लगाकर युवाओं में जोश भरा मैराथन के प्रथम स्थान पर आए विजय सलकर, हीरालाल,और तृतीय लक्ष्मण बारेला रहे विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अपने उत्कर्ष प्रदर्शन के लिए सांत्वना पुरस्कार भी मोहन चौहान, दिलीप, कुंदन, दीपक, धीरज विशाल, नितेश, शुभम, और साथ ही महिला शक्ति की सहभागिता देखकर उन्हें भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेश पटेल लारा ने किया। इस अवसर पर पार्षद सपना पटेल, अम्बादास सोनवाने, पुंडलिक महाजन, पार्वती भिलावेकर, वैशाली पाटील, कैलाश पटेल, चंद्रकांत प्रजापति, रोहित यादव, कुलदीप श्रीवास्तव, टिल्लू दुबे, असलम खान,अतुल मंडलोई, कैलाश पाटिल, मीठाराम, हेमंत पाटील, राजू सोनवाने, मयंक दूरयानी, नगर पलिका से अमित साल्वे, आशीष कटारिया, नरेंद्र सिंह तवर, राजू कांमले, सिद्धार्थ शिंदे, सफाई दरोगा दीपक करोसिया, शरद चतुर्वेदी, और नेपानगर के नागरिक उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!