Breaking News in Primes

दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम “परीक्षा पर चर्चा” में डीएवी की स्नेहा मेश्राम का हुआ चयन

0 232

दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम “परीक्षा पर चर्चा” में डीएवी की स्नेहा मेश्राम का हुआ चयन”

किरंदुल: 14 जनवरी को दिल्ली के भारत मंडपम सभागार में आयोजित होने वाला कार्यक्रम “परीक्षा पर चर्चा” में किरंदुल डीएवी स्कूल की छात्रा स्नेहा मेश्राम का चयन हुआ है। संपूर्ण दंतेवाड़ा जिला के लिए यह हर्ष का विषय है कि डीएवी किरंदुल की छात्रा स्नेहा मेश्राम जो कक्षा 11वीं कला संकाय में अध्ययनरत है का चयन “परीक्षा पर चर्चा” 2025 में सहभागिता हेतु हुआ है । परीक्षा पर चर्चा तीन चरण में होना है स्नेहा मेश्राम का चयन “सफल उपलब्धि यात्रा को अपनाना सीखें ” थीम के लिए हुआ है। जो 14 जनवरी को दिल्ली में आयोजित होना है। इस कार्यक्रम में पूरे देशभर के 6वीं से 12वीं कक्षा के चयनित विद्यार्थी भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सवाल पूछ सकते है। तथा परीक्षा व करियर से जुड़ी कई मुद्दों पर संवाद किया जा सकता है। ऐसे में इस कार्यक्रम में स्नेहा का चयन होना सिर्फ डीएवी पब्लिक स्कूल किरंदुल एवं एनएमडीसी किरंदुल परियोजना ही नहीं वरन संपूर्ण दंतेवाड़ा जिले के लिए गौरव की बात है । छात्रा की उस उपलब्धि के लिए विद्यालय के प्राचार्य पी एल वर्मा एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने शुभकामनाएं दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!