Breaking News in Primes

हरिओम, ज्योतिराज प्रजापति जुडो में नेशनल के लिये चयनित दोनों खिलाडी ने राज्य स्तरी प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

0 132

हरिओम, ज्योतिराज प्रजापति जुडो में नेशनल के लिये चयनित

दोनों खिलाडी ने राज्य स्तरी प्रतियोगिता में जीता गोल्ड

ब्यावरा। मध्य प्रदेश जूडो एसोसिएशन के तत्वाधान में इंदौर में 01 जनवरी से 6 जनवरी तक आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर व केडिट जूडो प्रतियोगिता में ब्यावरा खेलो इंडिया स्मॉल सेन्टर के खिलाड़ी हरिओम प्रजापति 81 किग्रा. वजन वर्ग में व ज्योतिराज प्रजापति ने 66 किग्रा. वजन वर्ग में अपने सभी प्रतिद्वंदियों को पराजित कर राजगढ़ जिले का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित किया है। हरिओम प्रजापति एवं ज्योतिराज प्रजापति ब्यावरा पब्लिक स्कूल के छात्र है जो निरन्तर अपनी प्रतिभा और मेहनत का प्रदर्शन राज्य स्तर से नेशनल स्तर पर कर चुके है। संभागीय खेल अधिकारी श्रीमती शर्मिला डाबर ने बताया कि यह दोनों खिलाड़ी खेल ओर युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर ब्यावरा में जूडो प्रशिक्षक व युवा समन्वयक श्री राजकुमार प्रजापति के प्रशिक्षण के फलस्वरुप हरिओम प्रजापति व ज्योतिराज प्रजापति ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। उल्लेखनीय है कि क्रेडिट वर्ग की जूडो प्रतियोगिता में पदक लाना बहुत कठिन कार्य है। हरिओम व ज्योतिराज ने स्वर्ण पदक लाकर बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है, एवं मैना सौधिया ने सब जूनियर वर्ग में – 40 किग्रा. में कास्य पदक प्राप्त किया है। अब दोनों खिलाड़ी 22 से 25 जनवरी को पुणे महाराष्ट्र में होने वाली राष्ट्रीय क्रेडिट प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। हरिओम प्रजापति व ज्योतिराज प्रजापति की इस उपलब्धि पर संभागीय खेल अधिकारी शर्मिला डाबर जिला किला अधिकारी महेंद्र सिंह परमार, खेल शिक्षक देवेंद्र सक्सेना, मुकेश शर्मा, सचिन शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी चंद्रकांत त्रिपाठी तथा विद्यालय प्रबंधन समिति से श्रीमती सोनू राजपूत, श्रीमती कृष्णा भदौरिया, श्रीमती मंजू गुप्ता, श्रीमती सुमित्रा भट्ट एवं प्राचार्य श्री मोहित राठौर के साथ समस्त विद्यालय परिवार और खेल शिक्षक ऋषि शर्मा और जीतेन्द्र धनगर ने छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामना की है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!