Breaking News in Primes

बोरावां सुभाष यादव मेमोरियल डिग्री कॉलेज में विज्ञान,कला और वाणिज्य प्रदर्शनी का आयोजन 

0 86

बोरावां सुभाष यादव मेमोरियल डिग्री कॉलेज में विज्ञान,कला और वाणिज्य प्रदर्शनी का आयोजन

 

 

300 विद्यार्थियों ने सहभागिता कर तैयार किए 50 मॉडल

 

राजू पटेल कसरावद (खरगोन)

 

सुभाष यादव मेमोरियल डिग्री कॉलेज बोरावां में विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय की प्रदर्शनियों का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस खरगोंन के भौतिक शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. ललित भटानिया ने विभिन्न  मॉडलों का अवलोकन कर विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया । प्रर्दशनी में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के मॉडल तैयार कर वर्तमान समय में समुदाय की समस्याओं के समाधान प्रस्तुत किए और बताया कि सरकार किन-किन मुद्दों पर कार्य कर सामाजिक हित पर नई नीतियां बना सकती है। एक दिवसीय विज्ञान , कला और वाणिज्य प्रदर्शनी में लगभग 300 विद्यार्थियों ने सहभागिता करते हुए 50 मॉडल तैयार किए । विशेष अतिथि के रूप में पधारे डॉ. राजेंद्र चौहान, सहायक प्राध्यापक , प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस खरगोन ने कला संकाय और वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों के मॉडलों का अवलोकन कर प्रश्नोत्तरी की,संस्था के निदेशक डॉ. सुरेंद्र कुमार तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि साइंस एग्जीबिशन में छात्र-छात्राओं ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवाचार, पर्यावरण संरक्षण और स्थायित्व, स्वास्थ्य और चिकित्सा के क्षेत्र में प्रगति, ऊर्जा और संसाधनों का संरक्षण जैसे विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किए । वही कला एवं वाणिज्य संकाय की प्रदर्शनी मे वित्तीय प्रबंधन और निवेश के अवसर, मार्केटिंग और ब्रांडिंग की रणनितियां, मानव संसाधन प्रबंधन और कर्मचारी विकास, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और वैश्वीकरण, डिजिटल मार्केटिंग और ई-कॉमर्स की संभावनाएँ, व्यवसायिक नैतिकता और सामाजिक जिम्मेदारी, उद्यमिता और स्टार्टअप की संभावनाएँ, ग्लोबल वार्मिंग , लैंगिक असमानता इत्यादि से संबंधित मॉडल तैयार कर प्रस्तुत किए गए ।

पूर्व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री अरुण यादव ने विद्यार्थियों को प्रेषित अपने संदेश में कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नवाचार आवश्यक है । इसके लिए विद्यार्थियों में जिज्ञासा को जागृत कर उसे उचित मंच प्रदान करना संस्थान का दायित्व होता है । हमारा सदैव प्रयास रहता है कि हमारे विद्यार्थी शिक्षा के उद्देश्य को गृहण करें । ज्ञानार्जन विद्यार्थी जीवन की निरंतर प्रक्रिया है । डिग्री कॉलेज में आयोजित एक दिवसीय विज्ञान, कला और वाणिज्य प्रदर्शनी इसी प्रक्रिया का एक हिस्सा है । इस प्रदर्शनी के माध्यम से छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा और ज्ञान का प्रदर्शन करने का अवसर मिला है । जो निश्चित तौर पर उनके कॅरियर निर्माण में सहायक होगा ।

सुभाष यादव मेमोरियल डिग्री कॉलेज बोरावां में एक दिवसीय विज्ञान, कला और वाणिज्य प्रदर्शनी के अवसर पर प्रभारी प्राचार्य प्रो. रानु यादव ने स्वागत भाषण के माध्यम से अतिथियों का परिचय दिया । प्रदर्शनी में उत्कृष्ट मॉडल तैयार करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया । कार्यक्रम में प्रो दिव्या यादव प्रो. सावन धनगर, ममता पाटीदार, सावन पाटीदार, व समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!