Breaking News in Primes

जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर द्वारा मनायी गयी जननायक बिरसा मुंडा जी की जयंती

0 34

सिंगरौली
  15 नवंबर 2024 को वैढन टैक्सी स्टैंड में जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर द्वारा श्री अरविंद सिंह चंदेल अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर के नेतृत्व में देश के गौरव क्रांतिकारी वीर स्वतंत्रता सेनानी जननायक रानी का राज खत्म करो हमारा साम्राज्य स्थापित करो का नारा देने एवं अपनी शहादत के बाद भगवान का दर्जा प्राप्त करने वाले भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती उनके प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके कुर्बानियों बलिदानों को याद कर मनाया गया। उपस्थित समस्त पदाधिकारियों द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवनी के बारे में बताते हुए उनके शहादत कुर्बानियों को याद किया गया।   उक्त अवसर पर श्री अरविंद सिंह चंदेल अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर द्वारा राष्ट्र नायक क्रांतिकारी वीर भगवान बिरसा मुंडा के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा गया की भगवान बिरसा मुण्डा का जन्म 15 नवम्बर 1875 के दशक में छोटा किसान के गरीब परिवार में हुआ था।

मुण्डा एक जनजातीय समूह था जो छोटा नागपुर पठार (झारखण्ड) निवासी थे। बिरसा जी को 1900 में आदिवासी लोंगो को संगठित देखकर ब्रिटिश सरकार ने आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया तथा उन्हें 2 साल का दण्ड दिया। 1894 में सभी मुंडाओं को संगठित कर बिरसा ने अंग्रेजों से लगान माफी के लिए आन्दोलन चलाया। 1895 में उन्हें गिरफ्तार कर हजारीबाग केन्द्रीय कारागार में दो साल के कारावास की सजा दी गई। दो साल बाद बिरसा जेल से बाहर आये तो उन्हें यह अनुभव हुआ कि विद्रोह के अलावा कोई अन्य रास्ता नहीं है ।  अंग्रेजों के शोषण के खिलाफ आंदोलन करने वाले बिरसा मुंडा अपनी शहादत के बाद भगवान का दर्जा प्राप्त किए। आदिवासी समाज के लोग उन्हें भगवान की तरह पूजा करते हैं। उनका नारा था- रानी का राज खत्म करो, हमारा साम्राज्य स्थापित करो।

जिस तरह हमारे जननायक बिरसा मुंडा जी ने शोषण अत्याचार के खिलाफ अंग्रेजो से लड़ाइयां लड़े उसी प्रकार आज अपने  देश के अंदर वर्तमान भ्रष्ट भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों तानाशाही रवैए एवं भाराचारी महंगाई बेरोजगारी के खिलाफ हम सब को एक होकर आवाज उठाने की जरूरत है। कांग्रेस हमेशा से गरीब आदिवासी किसान पिछड़े मजदूर के हक अधिकार सम्मान के लिए एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाती रही है और उठाती रहेगी।

उक्त कार्यक्रम में राम अशोक शर्मा पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली मधु शर्मा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज दुबे अध्यक्ष किसान कांग्रेस रविकांत सोनी ब्लाक अध्यक्ष वैढन कृष्णा प्रसाद शाह ब्लाक अध्यक्ष नवानगर राम निवास तिवारी अध्यक्ष आईटी सेल मोहम्मद मकसूद रजा अध्यक्ष अल्पसंख्यक कांग्रेस सुदामा प्रसाद कुशवाहा कार्यालय महामंत्री श्री अनिल बैंस पार्षद एवं अपीली समिति सदस्य नगर पालिक निगम सिंगरौली सुषमा वर्मा पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री अवनीश दुबे महामंत्री के पी सिंह महामंत्री  विद्यापति शाह अध्यक्ष आर टी आई विभाग मो सोनू शेख राजू शाह इत्यादि सैकड़ो पदाधिकारियों की उपस्थिति सराहनीय है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!