Breaking News in Primes

अवैध नशे के विरूद्ध सीधी पुलिस की बड़ी कार्यवाही

0 473

अवैध नशे के विरूद्ध सीधी पुलिस की बड़ी कार्यवाही

 

मझौली पुलिस ने 2.40 लाख रूपये कीमती के हरे गांजा पेड़ के साथ 1 आरोपी को किया गिरफ्तार

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

 

पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा के कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविन्द श्रीवास्तव एवंएसडीओपी कुसमी रोशनी ठाकुर के मार्गदर्शन में सीधी पुलिस ने 24.400 किलोग्राम हरे गांजा पेड़ को जप्त करते हुए 1 आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर गिरफ्तार का जेल भेजा है।

मामले के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि

10 आक्टूबर 2024 थाना प्रभारी मझौली को जरिये मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम माटा अमहा टोला का गुलाब सिहं गोड अपने घर के सामने तरफ बाड़ी में गांजा के पेड अत्याधिक संख्या में लगाया है जो काफी बडे बडे है। उक्त सूचना से थाना प्रभारी मझौली द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाकर उनके मार्गदर्शन में एक टीम गठित कर मुखिवर के बताये स्थान ग्राम माटा अमहा टोला रवाना किया गया। टीम रवाना होकर ग्राम माटा अमहा टोला में मुखविर के बताये अनुसार संदेही गुलाब सिंह गोड पिता हिम्मत सिंह गोड के घर पहुची तो संदेही गुलाब सिह गोड अपने घर में मिला जिसके बाड़ी की तलाशी ली गई तो मादक पदार्थ गांजा के हरे पौधे (पेड) लगे हुये मिले जिनको गिनवाया गया तो कुल 24 नग पौधे (पेड) पाये गये तथा पौधे की पहचान की गई तो मादक पदार्थ गाजा के पौधे (पेड) होना पाये गये। समस्त 24 नग मादक पदार्थ गांजा के पौधे (पेड) की तौल कराया गया जो कुल 24 किलो 400 ग्राम वजन मादक पदार्थ गांजा के हरे पौधो (पेट) कीमती 2 लाख 40 हजार रूपये का पाया गया। संदेही गुलाब सिहं गोड से उक्त गांजा के पौधे रोपने के संबंध में वैद्य कागजात की मांग की गई जो कोई कागजात पेश नहीं किया जिससे संदेही का यह कृत्य धारा 8/20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत दण्डनीय पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध अपराध कायम कर अवैध मादक पदार्थ गांजा को जप्त किया जाकर आरोपी गुलाब सिहं गोड पिता हिम्मत सिंह गोड उम्र 50 वर्ष निवासी माटा अमहा टोला थाना मझौली जिला सीधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है तथा मामले को विवेचना में लिया गया है।

उक्त कार्यवाही में मझौली थाना प्रभारी मझौली उनि. दीपक बघेल, उनि अमोल सिंह, सउनि संदीप वर्मा, प्रआर. महेन्द्र सिंह पाटले, धीरेन्द्र बागरी, विजय सिंह, बृजेश पनिका, आर दीपनारायण सिंह, राजू तड़के, भैयालाल सिंह, तिलकराज सिंह, आर.चालक अलताज मंसूरी एवं मआर. प्रतीक्षा तिवारी का विशेष सराहनीय योगदान रहा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!