Breaking News in Primes

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने कर ली सगाई, सोशल मीडिया पर फोटोज वायरल

0 27

नागा चैतन्य ने फाइनली शोभिता धुलिपाला से सगाई कर ली है। दोनों की सगाई की फोटोज नागा के पिता नागार्जुन ने शेयर की है। नागार्जुन ने दोनों को सगाई की बधाई दी है और शोभिता का परिवार में स्वागत भी किया है। तस्वीरों में आप देखेंगे कि नागा ने व्हाइट कलर का कुर्ता पजामा पहना है और शोभिता ने पीच कलर की साड़ी। शोभिता के हाथ में डायमंड रिंग भी नजर आ रही है।

फोटोज शेयर कर नागार्जुन ने लिखा, ‘हमें काफी खुशी हो रही है बताते हुए कि हमारे बेटे नागा चैतन्य की शोभिता धुलिपाला से सगाई हो गई है। सगाई आज सुबह 9.42 बजे हुई। हम शोभिता का अपने परिवार में स्वागत करते हैं। इस प्यारे कपल को बधाई। दोनों को लाइफटाइम की खुशियां और प्यार मिले। भगवान का आशीर्वाद इन पर हमेशा रहे। एक अनंत प्रेम की शुरुआत।’

नागार्जुन के घर हुई सगाई
इस दौरान नागा की मां अमाला और भाई अखिल भी मौजूद थे। इससे पहले पिछले साल सितंबर में नागा की दूसरी शादी की खबर आई थी। हालांकि उस वक्त एक्टर के सोर्स ने इन खबर को गलत बताया था। नागा और शोभिता काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन कभी अफेयर की खबरों पर रिएक्ट नहीं किया था।

सामंथा के साथ टूटा रिश्ता
बता दें कि शोभिता से पहले नागा की सामंथा रुथ प्रभु से शादी हुई थी। दोनों ने लंबे रिलेशनशिप के बाद शादी की थी। कुछ साल साथ रहने के बाद दोनों अलग हो गए। दोनों के तलाक से सभी फैंस को बड़ा झटका लगा था क्योंकि फैंस को दोनों साथ में बहुत पसंद थे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!