Breaking News in Primes

गणेश चतुर्थी एवं मिलाद&उन&नवी त्यौहार को दृष्टिगत रख जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

0 27

गणेश चतुर्थी एवं मिलाद-उन-नवी त्यौहार को दृष्टिगत रख जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

सौहार्दपूर्ण परम्परा के अनुरूप त्यौहार को मनाने की गई अपील
   
अनूपपुर

आगामी 07 सितम्बर को गणेश चतुर्थी एवं 17 सितम्बर को मिलाद-उन-नवी त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में कलेक्टर हर्षल पंचोली की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक मोतीउर्र रहमान, सहायक कलेक्टर महिपाल सिंह गर्जुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी, संयुक्त कलेक्टर दिलीप पाण्डेय, एसडीओ (वन) अरिहंत कोचर सहित समिति के सदस्यगण तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।      

कलेक्टर हर्षल पंचोली ने सभी से सौहार्दपूर्ण परम्परा के अनुरूप सद्भावना, शांतिपूर्ण ढंग से त्यौहार को मनाने की अपील की। उन्होंने पर्व के दौरान साफ-सफाई तथा आवश्यक व्यवस्था के संबंध में सर्व संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्यौहार को ध्यान में रखते हुए कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस, पेयजल सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। उन्होंने निर्देश दिए कि गणेश उत्सव समितियां पण्डालों में अस्थाई विद्युत कनेक्शन प्राप्त कर ही विद्युत का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग भजन एवं धार्मिक गीतों के लिए रात्रि 10 बजे तक ही किया जाना सुनिश्चित करें तथा ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग करते समय उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। उन्होंने निर्देश दिए कि गणेश प्रतिमा स्थापना हेतु बनाए गए पण्डाल में एवं विसर्जन के दौरान साउण्ड सिस्टम की अनुमति संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी से लिए जाने के पश्चात् ही उपयोग किया जाए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि मिलाद-उन-नवी त्यौहार के दौरान अनूपपुर नगर में मस्जिद के पास कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की ड्यिूटी लगाई जाए, जो थाना प्रभारी के साथ आवश्‍यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।      
 
 बैठक में पुलिस अधीक्षक मोतीउर्र रहमान ने कहा कि पूर्व परम्परा के अनुरूप सौहार्दपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाया जाए। प्रशासन और पुलिस शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए हर संभव सहयोग सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि आम जन के सहयोग से पर्व के दौरान बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। बैठक में उपस्थित जिला स्तरीय शांति समिति के सदस्यों ने गणेश चतुर्थी एवं मिलाद-उन-नवी कार्यक्रम के दौरान आयोजित कार्यक्रमों के संबंध में सुझाव रखे। बैठक में जिले की कानून व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द, समरसता बनाए रखने पर चर्चा कर सोशल मीडिया, फेसबुक, व्हॉट्सएप आदि माध्यमो से किसी दूसरे की भावना को ठेस पहुंचाने वाले पोस्ट्स न करने की अपील भी की गई है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!