Breaking News in Primes

सिंगरौली की घटना में आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश: यादव

0 51

भोपाल
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राज्य के सिंगरौली में एक आदिवासी किसान पर कुछ आरोपियों द्वारा कथित तौर पर ट्रैक्टर चढ़ा कर उसकी हत्या करने के मामले में कहा कि आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

डॉ यादव ने कल देर रात एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘सिंगरौली जिले अंतर्गत एक गांव में निवासरत आदिवासी किसान भाई की ट्रैक्टर से हत्या करने का मामला सामने आया है जो बेहद दुःखद और गंभीर है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। मैंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को तुरंत जांच के आदेश दिए थे और आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही करने के आदेश दिए है। मध्यप्रदेश में कानून का राज है और इस तरह के अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।’

इसके पहले कल इस मामले को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया था। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा था कि मध्यप्रदेश में अंतहीन हो चुके आदिवासी उत्पीड़न की एक और सनसनीखेज घटना अब सिंगरौली से सामने आयी है। गन्नई गांव के गरीब आदिवासी इंद्रपाल अगरिया पर रेत माफियाओं ने इसलिए ट्रैक्टर चढ़ा दिया, क्योंकि उसने अपनी फसल पर ट्रैक्टर चढ़ाने से मना किया। इस घटना के आरोपी राज्य में सत्तारूढ़ दल भाजपा से जुड़े हुए हैं और इलाके में सालों से अवैध उत्खनन कर रहे हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इन्हें संरक्षण कौन और क्यों दे रहा है, यह इलाके का हर व्यक्ति जानता है।

वहीं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी इस मामले को लेकर सोशल मीडिया एक्स पर आरोप लगाते हुए कहा कि सिंगरौली के देवसर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक के समर्थकों ने एक आदिवासी युवक को इसलिए कुचल दिया, क्योंकि उसने इनका विरोध किया था।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!