Breaking News in Primes

कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं और शिकायतें, निराकरण के दिए निर्देश

0 116

शहडोल से गणेश केवट की रिपोर्ट

 

कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं और शिकायतें, निराकरण के दिए निर्देश

 

शहडोल 03 सितम्बर 2024- कलेक्टर डॉ. केदार सिंह की उपस्थिति में आज कलेक्टर कार्यालय के सोन सभागार में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ केदार सिंह ने शहडोल जिले के दूर-दराज के क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी तथा निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए।

जनसुनवाई के दौरान श्री अशोक कुमार यादव निवासी वार्ड नं. 23 आदर्श कालोनी शहडोल ने आवेदन देते हुए बताया कि मेरा आयुष्मान कार्ड अभी तक नही बना है जिस कारण मैं शासन द्वारा संचालित आयुष्मान कार्ड के लाभों से वंचित हू। उनका कहना था कि मेरा आयुष्मान कार्ड बनवाया जाए। जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी की ओर आवेदन प्रेषित कर आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में शहडोल जिले के जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम कोटमा निवासी श्री गेंदलाल बैंगा ने आवेदन देकर बताया कि मुझे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास बनाने के लिए प्रथम किस्त 02 फरवरी 2024 को प्राप्त हुई थी। मैने प्रथम किस्त के अनुसार आवास को तैयार कर लिया है। उनका कहना था कि उन्हें मकान को पूर्ण रूप से तैयार करे के लिए आगे की किस्तों का भी भुगतान किया जाए। जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी की ओर आवेदन प्रेषित कर प्रधान मंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त का भुगतान करने के निर्देश दिए।

 

जनसुनवाई में श्रीमती मातेश्वरी मिश्रा पति स्वर्गीय श्री सत्यनारायण मिश्रा निवासी ग्राम घोघरी तहसील जैतपुर जिला शहडोल ने आवेदन देकर बताया कि उनके पति स्वर्गीय श्री सत्यनारायण की मृत्यु बीमारी के कारण 22 अप्रैल 2024 को हो गई थी, तथा उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उन्हें परिवार का पालन पोषण करने में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना था कि उन्हें आर्थिक सहायता राशि दिलायी जाए। जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी की ओर आवेदन प्रेषित कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

 

जनसुनवाई में श्रीमती गुलवसिया यादव ने आवेदन देकर बताया कि उन्नत प्राथमिक शाला ग्राम पंचायत उमरिया की शिक्षिका श्रीमती सुशीला रैदास को चार वर्ष पूर्व 2020 में आवासीय शासकीय हाई स्कूल बरमनिया में अधीक्षिका के पद पर कार्य करने का आदेश जारी किया गया था। जिस कारण से शिक्षक की कमी होने के कारण विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थी अध्ययन करने में असमर्थ हो रहे है। उनका कहना था कि शिक्षिका श्रीमती सुशीला रैदास को उन्नत प्राथमिक शाला ग्राम उमरिया में पुनः पदस्थ कर दिया जाए। जिस पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग की ओर आवेदन प्रेषित कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

इसी प्रकार कलेक्टर ने साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान शहडोल जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए अन्य लोगों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी तथा निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

जन सुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अरविंद शाह, डिप्टी कलेक्टर श्री भागीरथी लहरे, श्रीमती एन्टोनियो एक्का सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!