Breaking News in Primes

इंगोरिया पुलिस को मिली सफलता एक टवेरा गाड़ी के साथ 10 पेटी देसी शराब और 195 लीटर विद्युत डीपी का तेल बरामद किया तीन आरोपी गिरफ्तार 5 लाख 83 हजार का माल बरामद

0 163

लोकेशन बड़नगर

रिपोर्टर प्रकाश राणावत

 

इंगोरिया पुलिस को मिली सफलता एक टवेरा गाड़ी के साथ 10 पेटी देसी शराब और 195 लीटर विद्युत डीपी का तेल बरामद किया तीन आरोपी गिरफ्तार 5 लाख 83 हजार का माल बरामद

 

उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश भार्गव के निर्देशन में उज्जैन जिले में अवैध शराब तस्करी व संपत्ति संबंधित अपराधों की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी बड़नगर महेंद्र सिंह परमार एवं थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रिका सिंह यादव के नेतृत्व और मार्गदर्शन में इंगोरिया थाने की विशेष टीम का गठन किया गया और टीम का नेतृत्व सहायक उप निरीक्षक दिनेश निनामा को दिया गया है जिसमें प्रधान आरक्षक शहजादा खान आरक्षक सतीश राठौर आरक्षक प्रवीण शर्मा सैनिक सुभाष तथा राकेश सैनिक की एक टीम गठित की गई टीम द्वारा अपने पुराने विश्वसनीय मुखबिरों संपर्क किया गया 24 अगस्त को रात्रि में टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन लोग एक सफेद रंग की टवेरा गाड़ी में देहाट से बलोदाहसन की ओर होते हुए अवैध शराब लेकर खरसोद खुर्द की ओर जाने वाले हैं टीम द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए खेड़ा नारायण चामलेश्वर मंदिर के पास पहुंचकर एक सफेद रंग की टवेरा गाड़ी क्रमांक एमपी 09 बीसी 1201 को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसमें तीनों आरोपी बैठे हुए मिले तीनों से गंभीरता से पूछताछ की गई तीनों हड़बड़ाहट में बात करने लगे और संतोष जनक जवाब नहीं दिया टवेरा गाड़ी की तलाशी करने पर 10 पेटी देशी शराब मिली आरोपियों से कड़ी पूछताछ की गई जिसके बाद आरोपियों के पास शराब का वैध लाइसेंस भी नहीं पाया गया संपत्ति संबंधित अपराधों में आरोपियों से पूछताछ की गई तो आरोपी गणों ने ग्राम खरसोद खुर्द के पास विद्युत ट्रांसफार्मर में से आईल चुराना बताया आरोपी गणों बताया कि ट्रांसफार्मर से 195 लीटर विद्युत आईल निकल गया है आरोपी काफी चालाक है और लंबे समय से इस गोरख धंधे में शामिल थे आरोपी के विरोध पुलिस ने शराब तस्करी तथा विद्युत ट्रांसफॉर्मर ऑयल चोरी में अलग-अलग मामला दर्ज किया है पकड़े गए आरोपियों में पूर्व में एक आरोपी पुराने अपराधों में भी शामिल रहा है पुलिस के अनुसार इन आरोपियों से और भी कई खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!