Breaking News in Primes

नए कानून को लेकर मझौली थाने आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम।

0 296

नए कानून को लेकर मझौली थाने आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम।

 

विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए लोगों को किया गया जागरूक।

 

*अरविंद सिंह परिहार सीधी*

 

पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ रवींद्र वर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी अरविंद श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मझौली दीपक सिंह बघेल द्वारा हाल ही में लाए गए नए कानून के शुभारंभ अवसर 1 जुलाई 2024 को मझौली थाने में भव्य जागरूकता कार्यक्रम तहसीलदार मझौली दशरथ सिंह, पुलिश अनुविभागीय अधिकारी कुसमी मझौली रोशनी सिंह ठाकुर एवं अन्य कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों मझौली, मड़वास, क्षेत्र के अधिवक्ताओं, गणमान्यजनो के विशेष उपस्थिति में नया भारत नया विधान के तर्ज पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वीणावादिनी के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में थाना प्रभारी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि हाल ही में लाए गए तीन नए कानून भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 को लाने के उद्देश्य , उपयोगिता एवं लोगों को जानने की जरूरत के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। तत्पश्चात उपस्थित अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, अधिवक्ताओं एवं गणमान्यजनों द्वारा नए कानून के संबंध में अपना –अपना अभिमत व्यक्त किया गया। अभी मत व्यक्त व्यक्त करते हुए। अनुभव साझा किया गया। अंतिम कडी में एसडीओपी कुसमी मझौली रोशनी सिंह ठाकुर द्वारा लाए गए तीन नए कानून भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023,एवं कुछ धाराओं में हुए परिवर्तन के संबंध में विस्तार से बताया हुआ समझाया गया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का आभार कार्यक्रम के आयोजक मंच संचालन कर रहे थाना प्रभारी मझौली दीपक सिंह बघेल द्वारा व्यक्त किया गया।

 

विदित हो कि हाल ही में भारत सरकार द्वारा लाए गए तीन नवीन कानून एवं कुछ आपराधिक धाराओं में किए गए परिवर्तन को 1 जुलाई 2024 से लागू किए जाने के तारतम्य में जिले भर में नवीन कानून का भव्य शुभारंभ 1 जुलाई 2024 किया गया। जिसको लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक सीधी द्वारा जिले में एक दिन पूर्व कार्यशाला आयोजित कर जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी को निर्देशित किया गया था कि अपने-अपने क्षेत्र में नए कानून की जानकारी के लिए जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाए तथा 1 जुलाई को नवीन कानून का भव्य शुभारंभ नया भारत नया विधान के तर्ज पर किया जाए जिसके परिपालन में थाना प्रभारी मझौली द्वारा यह कार्यक्रम संपन्न कराया गया।

 

*इनकी रही विशेष उपस्थिति* कार्यक्रम में मुख्य रूप से तहसीलदार मझौली दशरथ सिंह, नायब तहसीलदार बाल्मिक साकेत, आशीष मिश्रा, बीएमओ मझौली डॉ राकेश तिवारी, प्रभारी सीएमओ मझौली अमित सिंह, आजीविका मिशन प्रबंधक चंद्रकांत सिंह, संजीव सिंह, एपीओ जनपद पंचायत मझौली अरविंद तिवारी, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सुधीन्द्र शुक्ला, सचिव संजय सिंह,अधिवक्ता महेंद्र सिंह गौतम, पवन तिवारी, श्याम कार्तिक पांडे, अखिलेश जायसवाल, कमलेश रजक, गणमान्य जन एवं जनप्रतिनिधियों में बृजेंद्र सिंह, भूपाल सिंह, प्रवीण तिवारी, यमुना प्रसाद वर्मा, मदन मोहन तिवारी, कामता प्रसाद सोनी, रामसखा शर्मा, राजेश सिंह, मनोज सिंह बघेल, सुंदरलाल सिंह, सुनील सिंह, अतुल सिंह,आदि के साथ पुलिस अधिकारी व पुलिस बल, विभागीय अधिकारी कर्मचारी व क्षेत्र के जनप्रतिनिधि , नेता कार्यकर्ता, एवं आम लोग (महिला/ पुरुष) भारी संख्या में शामिल रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!