Breaking News in Primes

अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर आज निकलेगी विशाल रैली

0 230

*शहडोल की रिपोर्ट*

*अहिल्याबाई होल्कर जयंती पर आज निकलेगी विशाल रैली*

– *उत्तर प्रदेश की विधायक पूजा पाल प्रोफेसर आनंद पाल वा शंभू नाथ धनगर महासचिव ऑल इंडिया धनगर समाज होंगे शामिल*

वीरांगना रानी अहिल्या बाई होल्कर जयंती शहडोल संभाग मुख्यालय में बड़े धूमधाम से मनाये जाने का निर्णय पाल, धनगर, गडरिया, समाज द्वारा लिया गया है। समाज द्वारा संभाग मुख्यालय में आयोजित विशाल रैली में उत्तरप्रदेश के विधायक पूजा पाल द्वारा रैली में सहभागिता निभा कर समाज के लोगों को संबोधित किया जाएगा। उक्त रैली में शहडोल संभाग के हजारों स्वजातीय बंधुओं के शामिल होने की संभावना है। पाल समाज के पदाधिकारी अजय पाल ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि पाल, धनगर, गडरिया, समाज के लोगों की गत दिनों संपन्न हुई बैठक में आगामी 31 में को माता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती बड़े धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा भी तैयार की गई।

छात्र-छात्राओं का सम्मान

पाल समाज के संभागीय अध्यक्ष कमलेंद्र पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 31 मई दिन शुक्रवार को सुबह 10 बजे संभाग में निवासरत सभी स्वजातीयबंधु शहडोल नगर पालिका कार्यालय परिसर स्थित मानस भवन में उपस्थित होंगे। मानस भवन में समाज की सभा के साथ समाज में अच्छे काम कर रहे लोगों और कक्षा 10वीं, 12वीं में 75% से अधिक अंक लाने वाले वा शोध (पीएचडी) करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। मानस भवन शहडोल में भोजन की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके पश्चात दोपहर 4 बजे से विशाल रैली का आयोजन किया जायेगा जो नगर के विभिन्न चौराहों से गुजरेगी।

 

संभागीय अध्यक्ष ने बताया कि समाज के गौरवऔर उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाज का बेहतर ढंग से प्रतिनिधित्व करने वाले विधायक पूजा पाल और शंभू प्रसाद पाल शहडोल संभाग मुख्यालय में अहिल्याबाई होलकर जयंती रैली में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। समाज के लोगों को एकता के सूत्र में पिरोने और समाज व राष्ट्र के विकास में सहभागिता निभाने का संदेश व समझाइश देने के लिए आ रहे विधायकों के विचारों और उनके मार्गदर्शन को उसे समाज के सभी लोग सुनें और आत्मसात करें। उन्होंने। बताया कि रैली में हजारों लोगों के शामिल होंगे।

सहभागिता की अपील

संभागीय अध्यक्ष कमलेंद्र पाल समाज शहडोल, हीरा लाल पाल जिला अध्यक्ष पाल समाज शहडोल, संतोष पाल जिला अध्यक्ष पाल समाज उमरिया, नारायण पाल जिला अध्यक्ष पाल समाज अनूपपुर, रामविशाल पाल पूर्व जिला पंचायत सदस्य शहडोल, शेषमणि पाल सरपंच , रामचंद्र पाल, उमाकांत पाल , ऐन, बी पाल, मुकेश पाल, शिवलाल पाल, रोहित पाल, दिनेश पाल, रामकुशल पाल, शैलु पाल, संदीप पाल, सज्जन पाल, रामप्रताप पाल, रामखेलवान पाल, रोशन पाल, मोहन पाल आदि ने समस्त स्वजनो से बड़ी संखया रैली में रैली में शामिल होने की अपील की है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No videos found.

Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!